हिम्मत, साहस और बहादुरी की कोई उम्र नहीं होती. महज 14 साल के उम्र में एक बहादुर बच्चे ने ऐसा कारनामा कर दिखाया कि हर कोई उसकी तारीफ किए जा रहा है. 14 साल का ये किशोर मौत के डर से खौफजदा नहीं हुआ और अपनी जान दांव पर लगाकर एक मासूम से बच्चे की जान बचाई. इस बच्चे के रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो को ट्विटर पर 60 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है.
जान की परवाह किए बिना कुएं में उतरा बच्चा
वीडियो में देखा जा सकता है कि छोटे से बच्चे के कुएं में गिर जाने से उसके माता-पिता काफी परेशान हैं और उसे बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस दौरान किसी ऐसे शख्स को कुएं में उतारने की जरूरत पड़ती है जो पतला-दुबला हो. इस दौरान 14 साल का ये लड़का अपनी जान जोखिम में डाल कर दूसरे बच्चे की जान बचाने के लिए कुएं के अंदर जाता है और सकुशल बच्चे को बाहर निकालने में सफल होता है. इस लड़के की बहादुरी देख हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है. छोटी सी उम्र में उसके साहस को देख लोग सलाम कर रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
A real hero from an early age????????????????❤️❤️❤️pic.twitter.com/4jfx4eNr9f
— RANDOM FACTS (@RANDOMFACTS2022) June 20, 2022
.यूजर्स बोले- मेडल मिलना चाहिए
ट्विटर पर RANDOM FACTS नाम के अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है, जिसे 61 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है. वीडियो पर रिप्लाई करते हुए यूजर्स बच्चे के साहस और बहादुरी को इंस्पायरिंग बताते हुए उसकी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, मेरे रोंगटे खड़े हो गए, आंखों में आंसू हैं. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, इस बहादुर बच्चे को मेडल मिलना चाहिए. वहीं कुछ देसी यूजर्स मजाकिया लहजे में कमेंट करते दिखे कि अब हमारे देश से प्रेरित होकर विदेशों में भी ऐसी घटनाएं होने लगीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं