मुंबई (Mumbai) के एक फुटपाथ पर एक विशाल अजगर (Python Spotted At Mumbai Footpath) को देखा गया, जिसे देखकर स्थानीय लोग और सोशल मीडिया के दर्शक दंग रह गए. वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है. 8 से 10 फीट की लंबाई वाले इस अजगर को मुंबई (Mumbai) में महाराष्ट्र नेचर पार्क (Maharashtra Nature Park) के पास फिल्माया गया था. यह क्रीक के लिए माहिम नेचर पार्क के रूप में भी जाना जाता है. यह पार्क एशिया के सबसे बड़े स्लम धारावी के करीब स्थित है. महाराष्ट्र नेचर पार्क कई सांपों का घर है. यहां जहरीले और गैर-विषैले सांप पाए जाते हैं.
एक अजगर पार्क से बाहर निकला और फुटपाथ पर आकर लेट गया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकत है कि अजगर फुटपाथ पर लेट हुआ है और उसके पास कई ऑटो-रिक्शा खड़े हैं. अजगर को पार्क से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है. कुछ देर बाद वो फिर पार्क की तरफ निकल गया. अजगर टूटी हुई फेंसिंग की तरफ से पार्क के अंदर जा रहा था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
देखें Viral Video:
#NDTVBeeps | A python was spotted near Maharashtra Nature Park in Mumbai. Locals estimate its length to be between 8 to 10 feet pic.twitter.com/oQeeRSLUba
— NDTV (@ndtv) August 6, 2020
नैट जियो ट्रैवलर के अनुसार, महाराष्ट्र नेचर पार्क 14 हजार स्पिशीज रहती है. 120 किस्मों के पक्षियों और सांपों की बड़ी आबादी यहां रहती है. कोबरा, वेल स्नेक, रैट स्नेक और चेकर्ड केलबैक कुछ ऐसे सांप हैं जो यहां पाए जा सकते हैं.
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, 37 एकड़ में फैले इस पार्क में पक्षियों की 120 प्रजाती और तितलियों की 75 से अधिक प्रजाती पाई जाती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं