- गीता ने मंगलवार को बेटे को जन्म दिया
- रियो ओलिंपिक में ले चुकी हैं हिस्सा
- कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था गोल्ड
बॉलीवुड फिल्म 'दंगल' से देश ही नहीं, दुनियाभर में चर्चा हासिल करने वाली महिला रेसर गीता फोगाट ( Geeta Phogat) मां बन गई हैं. राष्ट्रमंडल खेलों-2010 में भारत को महिला वर्ग में कुश्ती में पहला गोल्ड दिलाने वाली गीता ने मंगलवार को बेटे को जन्म दिया. ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली महिला पहलवान गीता ने अपने फेसबुक पेज पर अस्पताल में अपने बेटे और पति पवन के साथ मंगलवार को फोटो शेयर की है. गीता ( Geeta Phogat) ने फोटो के साथ लिखा, "हेल्लो ब्वॉय. इस दुनिया में आपका स्वागत है. कृपया बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद दीजिए. नन्हें बेटे ने जीवन को शानदार बना दिया है. अपने खुद के बेटे को देखने का अहसास कोई बयां नहीं कर सकता."
विवेक सुहाग संग विवाह बंधन में बंधी Babita Phogat, सात के बजाय लिए आठ फेरे..
रियो ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं गीता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने गर्भवती होने की खबर दी थी. उन्होंने कहा था कि मां बनने के बाद वह मैट पर वापसी करेंगी. अब देखना है कि गीता कितनी जल्दी मैट पर वापसी करती हैं. गीता ने कुछ दिन पहले कहा था कि वह मां बनने के बाद जल्द वापसी करना चाहेंगी. गीता ने कहा था, "मैं वापसी करना चाहती हूं. मैं योग भी कर रही हूं, साथ ही इस समय जो फिटनेस ट्रेनिंग की जरूरत है, वो कर रही हूं."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वीडियो: बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु से खास बातचीत
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं