विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2024

दुनिया टॉप 5: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बेटे को किया दोषमुक्त, इजरायल ने गाजा पर तेज किए हमले

जो बाइडेन ने कहा कि जो भी समझदार शख्स हंटर के केस को फॉलो कर रहा होगा, वह समझ जाएगा कि हंटर को जानबूझकर निशाना बनाया गया.

दुनिया टॉप 5: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बेटे को किया दोषमुक्त, इजरायल ने गाजा पर तेज किए हमले
नई दिल्ली:
  1. बाइडन ने बेटे को दिया क्षमादान: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यू-टर्न लेते हुए रविवार को अपने बेटे हंटर बाइडन को क्षमादान दे दिया है. बाइडन ने कहा कि  जो भी समझदार शख्स हंटर के केस को फॉलो कर रहा होगा, वह समझ जाएगा कि हंटर को जानबूझकर निशाना बनाया गया था. 

  2. ISKCON के सदस्यों को बांग्लादेश ने रोका: बांग्लादेश से भारत की सीमा प्रवेश करने की कोशिश कर रहे ISKCON से जुड़े कुछ सदस्यों को बांग्लादेश के द्वारा बॉर्डर पर रोक दिया गया. 

  3. इजरायल ने गाजा पर हमले किए तेज: इजरायल ने गाजा के खिलाफ अपनी कार्रवाई को तेज कर दी है. वहीं ईरान के एक फ्लाइट को इजरायली एयरफोर्स ने घेर लिया.इसके साथ ही एक बार फिर तनाव बढ़ने की आशंका है. 

  4. ट्रंप ने बेटी के ससुर को दिया अहम पद: अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी बेटी टिफनी ट्रंप के ससुर मासाद बौलोस को अरब और मध्य पूर्वी मामलों पर अपना वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया है.

  5. इमरान खान दोषी करार: पाकिस्तान की अदालत ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 2023 में हुए दंगों के अपराधियों के साथ मिलकर साजिश रचने और उन्हें उकसाने का दोषी करार दिया है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
America, Joe Biden, Israel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com