विज्ञापन

PM मोदी ने फ्रांस में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से की मुलाकात

फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुलाकात की. हालांकि यह मुलाकात अनौपचारिक थी.

PM मोदी ने फ्रांस में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से की मुलाकात
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप ने की मुलाकात
ANI
पेरिस:

फ्रांस में G7 समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की यह मुलाकात वैश्विक कूटनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है. दोनों नेताओं ने मुस्कुराते हुए गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाकर एक-दूसरे का अभिवादन किया. दोनों नेताओं के बीच 16 महीनों के बाद मुलाकात हो रही है.

मिडिल ईस्ट युद्ध के बाद पहली मुलाकात

फरवरी में शुरू हुए मिडिल ईस्ट जंग के बाद पीएम मोदी और ट्रंप की यह पहली मुलाकात है. इस युद्ध की वजह से होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई, जिसका असर भारत समेत पूरी दुनिया पर देखने को मिला. इससे पहले वाशिंगटन में फरवरी 2025 में हुई बैठक में पीएम मोदी और ट्रंप मिले थे. G7 समिट के इतर दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा और पश्चिम एशिया संकट जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी.

दोनों नेताओं ने की अनौपचारिक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच इन दिनों व्यापार समझौता को लेकर बातचीत चल रही है. पीएम मोदी और ट्रंप के बीच भी व्यापारिक समझौतों की समीक्षा हो सकती है. हालांकि G7 समिट में किसी अंतिम डील की घोषणा की उम्मीद नहीं है. आज पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात अनौपचारिक थी. हालांकि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता प्रस्तावित है.

बता दें कि पीएम मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने और अहम वैश्विक मुद्दों पर विश्व के नेताओं के साथ विचार-विमर्श करने के लिए फ्रांस पहुंचे हैं. यह लगातार आठवां जी7 शिखर सम्मेलन है जिसमें भारत को आमंत्रित किया गया है. पीएम मोदी जिनेवा से इविन पहुंचे. जिनेवा एयरपोर्ट पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन ने मोदी का स्वागत किया था. दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का अभिवादन किया और भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

यह भी पढ़ें: 1983 में जितना तेल था, उतना भी नहीं बचा... ईरान जंग ने कैसे खाली कर दिया अमेरिका का खजाना? समझिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi Trump Meet, PM Modi Trump Meeting, PM Modi Trump News, PM Modi Trump Talks, PM Modi Trump Call
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com