- कोरोना वायरस से अब तक हो चुकी है 900 मौत
- इस विषाणु से संक्रमित होने के ‘चिंताजनक मामले’ सामने आए हैं
- उन्होंने कहा- संक्षेप में यह संभवत: केवल शुरुआत है.’
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस का संक्रमण चीन से बाहर फैलने को लेकर अन्य देशों को आगाह किया और उनसे अपील की है कि वे इस घातक विषाणु के उनके देश में पहुंचने की आशंका के मद्देनजर उससे निपटने के लिए तैयार रहें. WHO प्रमुख तेदरोस अदहानोम गेब्रेयसस ने कहा कि उन लोगों के भी इस विषाणु से संक्रमित होने के ‘चिंताजनक मामले' सामने आए हैं जो कभी चीन नहीं गए. इस विषाणु के कारण 900 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. गेब्रेयसस ने अपना जीवन जोखिम में डालकर इस महामारी को काबू करने के लिए ‘हर संभव कोशिश' कर रहे चिकित्सकों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों की सराहना की और उन्हें ‘असल नायक' करार दिया.
WHO के महानिदेशक गेब्रेयसस ने ट्वीट किया, ‘उन लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के चिंताजनक मामले सामने आए हैं जो कभी चीन नहीं गए हैं. ऐसे कुछ मामलों का पता चलना अन्य देशों में इसके व्यापक प्रसार की ओर इशारा हो सकता है. संक्षेप में यह संभवत: केवल शुरुआत है.' उन्होंने कहा, ‘इस लोक स्वास्थ्य आपात स्थिति में सभी देशों को इस विषाणु के पहुंचने की आशंका के मद्देनजर तैयार रहने के अपने प्रयास तेज कर देने चाहिए और इसके पहुंचते ही इसे काबू करने के लिए हर संभव कोशिश करनी चाहिए.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 908 हुई, 40,000 से अधिक मामलों की पुष्टि
गेब्रेयसस ने कहा कि कोरोना वायरस का चीन के बाहर प्रसार धीमा हुआ है, लेकिन यह कभी भी बढ़ सकता है. उन्होंने कहा, ‘वित्तीय एकजुटता की भावना के तहत दान देने वाले आगे आए हैं, लेकिन हम अभी 67 करोड़ 50 लाख डॉलर के हमारे लक्ष्य पर नहीं पहुंचे है.' बता दें, चीन में घातक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 908 हो गई है और इसके संक्रमण के 40,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है.
VIDEO: कोरोना वायरस को लेकर भारत में भी बरती जा रही है एहतियात
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं