- वुहान से फैला था कोरोनावायरस?
- WHO की टीम जा रही है चीन
- चीन के विशेषज्ञ भी वुहान जाएंगे
चीन (China) ने सोमवार को कहा कि महामारी का रूप ले चुके कोरोनावायरस (Coronavirus) की उत्पत्ति की जांच करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के विशेषज्ञों का समूह बृहस्पतिवार को यहां आएगा. इसके साथ ही इसे लेकर अनिश्चय की स्थिति और दौरे की इजाजत में विलंब का अंत हो जाएगा. सरकारी समाचार चैनल सीजीटीएन ने चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के हवाले से कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञ 14 जनवरी को चीन का दौरा करेंगे. वे वुहान जाएंगे, जहां 2019 के दिसंबर में इस संक्रमण के मामले सबसे पहले सामने आए थे.
कोरोनावायरस की वुहान में उत्पत्ति को लेकर व्यापक विचारों पर सवाल उठाने वाले बीजिंग ने 10 सदस्यीय विशेषज्ञों के दल को दौरे की अनुमति देने में विलंब किया. राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (NHC) के उप प्रमुख जेंग यिशिन ने 9 जनवरी को मीडिया से कहा था कि वुहान में टीम के आने के वक्त पर अभी विचार किया जा रहा है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ड्राई रन में साइकिल से कोरोना वैक्सीन बॉक्स पहुंचाने वाली घटना पर अखिलेश यादव ने खड़े किए सवाल
जेंग ने बताया कि चीन और डब्ल्यूएचओ के बीच चार वीडियो कॉन्फ्रेंस में जांच के विशेष बंदोबस्त को लेकर सहमति बनी है. जांच करने आ रहे दल के साथ चीन के विशेषज्ञ भी वुहान जाएंगे. इससे पहले डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेडरोस अधानोम गेब्रेयेसस ने विशेषज्ञों के दल को आवश्यक अनुमतियां नहीं देने पर बीजिंग की आलोचना की थी.
VIDEO: महिला की मौत के 3 दिन बाद बताया, 'वो कोरोना पॉजिटिव थी'
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं