विज्ञापन

हम ऐसे लोगों से निपट रहे हैं जो सौदा करने के लिए बहुत ज़्यादा उत्सुक हैं- ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान

अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर निशाना साधा है. साथ ही WHCA डिनर के दौरान गोलीबारी की घटना का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की बहादुरी की भी सराहना की.

हम ऐसे लोगों से निपट रहे हैं जो सौदा करने के लिए बहुत ज़्यादा उत्सुक हैं- ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वे ऐसे लोगों से निपट रहे हैं जो सौदा करने के लिए बहुत उत्सुक हैं.
  • डोनाल्ड ट्रंप ने मदर्स डे मिलिट्री इवेंट में ईरान के साथ स्थिति को पूरी तरह अपने नियंत्रण में बताया.
  • व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर गोलीबारी का जिक्र करते हुए ट्रंप ने रक्षा मंत्री की बहादुरी की तारीफ की.

ईरान और अमेरिका किसी समझौते पर पहुंचेंगे या नहीं, इसे लेकर के दुनिया के हर देश की नजर है. हालांकि अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप दोनों देशों के किसी भी समझौते पर पहुंचने से पहले लगातार आक्रामक बयानबाजी कर रहे हैं. ट्रंप कभी ईरान को बमबारी की चेतावनी देते हैं तो कभी ईरान के शर्तें मामने पर स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने की बात करते हैं. अब अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने ईरान को लेकर कहा है कि हम ऐसे लोगों से निपट रहे हैं जो सौदा करने के लिए बहुत ज्‍यादा उत्सुक हैं. साथ ही WHCA डिनर के दौरान गोलीबारी के दौरान रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की बहादुरी का जिक्र किया. 

डोनाल्‍ड ट्रंप ने मदर्स डे मिलिट्री इवेंट में ईरान को लेकर कहा कि हम ऐसे लोगों से निपट रहे हैं जो सौदा करने के लिए बहुत उत्सुक हैं, स्थिति पूरी तरह से हमारे नियंत्रण में है. 

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी' खत्म करने का एलान, क्या ईरान के आगे झुक गया अमेरिका?

पीट हेगसेथ की बहादुरी का किया जिक्र

इसके साथ ही ट्रंप ने इवेंट के दौरान हिल्‍टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर (WHCA डिनर) के दौरान गोलीबारी की घटना का भी जिक्र किया. ट्रंप ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की बहादुरी की भी सराहना की. उन्‍होंने कहा कि पीट हेगसेथ मेज के ऊपर खड़े थे, जबकि बाकी सभी लोग मेज के नीचे छिपे हुए थे. 

WHCA डिनर के आयोजन के दौरान अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के साथ ही उनकी पत्‍नी मेलानिया ट्रंप, उपराष्‍ट्रपति जेडी वेंस, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ सहित कई मंत्री और अधिकारी मौजूद थे. ट्रंप ने इसे संविधान पर हमला करार दिया था. 

ये भी पढ़ें: अमेरिका और ईरान की जंग को 'एक पन्ने का मेमो' कर देगा खत्म? बात बनी तो दोनों को क्या मिलेगा

ईरान को बमबारी की दी चेतावनी 

हाल ही में डोनाल्‍ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अगर ईरान पहले से तय बातों को मान लेता है तो यह टकराव खत्म हो सकता है और होर्मुज स्‍ट्रेट सभी के लिए खुला रहेगा, जिसमें ईरान भी शामिल है. 

उन्होंने ईरान को चेतावनी भी दी कि अगर समझौता नहीं हुआ, तो फिर बमबारी शुरू हो सकती है, और पहले से ज्यादा तेज और बड़े स्तर पर हो सकती है. 

लेखक के बारे में
img
अभिषेक पारीक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Iran Tensions, Donald Trump Statement, Hormuz Strait Crisis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com