विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2019

एयरपोर्ट में भरा बारिश का पानी, Video देख लोग बोले - ये है देश का सबसे खराब हवाईअड्डा

यात्रियों से भरे रहने वाले इस एयरपोर्ट में अब पानी भर रहा है, जिससे यहां आने-जाने वाले यात्रियों को दिक्कतें हो रही है.

Also Read in
एयरपोर्ट में भरा बारिश का पानी, Video देख लोग बोले - ये है देश का सबसे खराब हवाईअड्डा
एयरपोर्ट में भरा पानी...
यूनाइटेड किंगडम:

भारी बारिश और बाढ़ का कहर इतना बढ़ गया है कि अब एयरपोर्ट जैसी जगहों पर भी परेशानी बढ़ गई है. जी हां, एयरपोर्ट पर पानी भरने से यात्रियों को खासा परेशानी हो रही है. तस्वीर में दिख रहा नज़ारा लंदन के ल्यूटन एयरपोर्ट का है. यात्रियों से भरे रहने वाले इस एयरपोर्ट में अब पानी भर रहा है, जिससे यहां आने-जाने वाले यात्रियों को दिक्कतें हो रही है.

यूरो न्यूज़ के मुताबिक पूरे एयरपोर्ट पर ये पानी भारी बारिश और आंधी की वजह से हुआ. ये तेज बारिश और आंधी पूरे यूनाइटेड किंगडम में थी. 

चीन में तूफान लेकिमा ने दी दस्तक, 10 लाख लोगों को सुरक्षित इलाकों में भेजा गया

इस तरह एयरपोर्ट पर पानी 15 मिनट तक गिरता रहा, जिसकी वजह से फ्लाइट देरी से उड़ीं. क्योंकि ये यात्री वक्त पर चेक-इन नहीं कर पा रहे थे. 

ट्विटर पर ये वीडियो काफी वायरल हुआ और लोगों में गुस्सा भी दिखा. वहीं, लंदन ल्यूटन एयरपोर्ट ने भी ट्विटर पर इस वाटर डैमेज से परेशान हो रहे यात्रियों से माफी मांगी.  

एग्ज़ाम देने के लिए नींद से नहीं जागा लड़का, तो दादी ने बुला दी पुलिस और फिर...

बारिश का ऐसा नज़ारा सिर्फ विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत में भी देखने को मिल रहा है. यहां बारिश इस कदर तबाही मचा रही है कि बाढ़ जैसा मंजर है. लोगों के घर डूब चुके हैं. एनडीआरएफ की टीमें लोगों को बचा रही हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Water Pours Into Airport, London Luton Airport, Flood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com