फ्रांस (France) में इमैनुअल मैक्रों (Emmanuel Macron) राष्ट्रपति पद पर दोबारा जीत के बाद जब पहली बार सार्वजनिक तौर पर नज़र आए तो वहां उनका टमाटर फेंक ( Tomatoes Thrown) कर 'स्वागत किया गया'. मैक्रों जीत के बाद पहली बार लोगों से से मिल रहे थे जब भीड़ में से किसी ने उनके ऊपर टमाटर फेंके. हालांकि टमाटर का निशाना चूक गया. ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें मैक्रों को अपनी सुरक्षा टीम से घिरे अपने समर्थकों का अभिवादन ले रहे हैं. तभी टमाटर उनकी तरफ फेंकें जाते हैं.
हालांकि टमाटर फ्रेंच राष्ट्रपति को लग नहीं पाते हैं जबकि उनके सिक्योरिटी गार्ड को लग जाते हैं, जो चिल्लाता है ," कुछ फेंका गया"
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Emmanuel Macron made his first appearance since his election, he received tomato from the French crowd. pic.twitter.com/s6AnNM75TI
— ????En el barrio de Cortes viven residentes (@VecBarrioCortes) April 27, 2022
सुरक्षा अधिकारी तुरंत मैक्रां को कवर कर लेते हैं और सभी तरफ से उन्हें सुरक्षित किया जाता है. उनमें से एक उपर से मैंक्रों को सुरक्षा देने के लिए स्पेशल कैमरा खोलता है. इस घटना से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच जाती है और फिर सिक्योरिटी गार्ड मैक्रों को एक सुरक्षित जगह पर ले जाते हैं. उस फुटेज में मैक्रों घटनास्थल से जाते दिखते हैं.
फ्रांस (France) में इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) की राष्ट्रपति (President) पद पर दोबारा जीत के बाद पेरिस (Paris) के केंद्र में रविवार को विरोध-प्रदर्शन (Protest) शुरू हो गए थे. दंगानिरोधी टीम ने विरोध प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाईं और आंसूगैस के गोले दागे. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर मौजूद एक फुटेज से यह वाकया सामने आया.
ट्विटर पर मौजूद तस्वीरें दिखाती हैं कि पुलिस ने शहर के बीच में एक जनता चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करने इकठ्ठा हुए युवाओं की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए यह कदम उठाया.
मैक्रों ने धुर-दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन को रविवार को हरा कर अगले पांच साल के लिए अपना राष्ट्रपति कार्यकाल सुरक्षित कर लिया. अगर ले पेन जीत जातीं तो फ्रांस में यह बड़ा राजनैतिक फेरबदल होता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं