वियतनाम में पिछले एक दशक में आई सबसे भीषण बाढ़ की वजह से करीब 29 लोगों की मौत हो गई है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वियतनाम:
वियतनाम में पिछले एक दशक में आई सबसे भीषण बाढ़ की वजह से करीब 29 लोगों की मौत हो गई है। वियतनाम का दक्षिणी मेकॉन्ग डेल्टा सबसे ज्यादा प्रभावित है। देश के सरकारी न्यूज चैनल वीटीवी के मुताबिक एन ग्यांग और डॉन्ग थाप प्रांत में हाल ही में पांच लोगों की मौत हुई हैं। बाढ़ में करीब साठ हजार से ज्यादा मकान डूब गए हैं और हज़ारों एकड़ में लगी फसल बर्बाद हो चुकी है। कई इलाकों का सड़क संपर्क टूट गया है। अभी तक बाढ़ से लगभग 45 मिलियन यूएस डॉलर का नुकसान होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक बाढ़ का पानी अक्टूबर के अंतिम हफ्ते तक बना रह सकता है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
वियतनाम, बाढ़, 29 लोग, मौत