चीन (China) में रेतीले तूफान (Sand Strom) का एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है. चीन के उत्तरी-पश्चिमी क्षेत्र में पिछले हफ्ते ये तूफान उठा था, एक्यूवेदर ( AccuWeather) के अनुसार, यह ताकतवर रेत का तूफान चीन के कंजी (Qinghai) में बुधवार को उठा था. इस वीडियो में दिखता है कि रेत का तूफान रेगिस्तान से आसमान तक उठा हुआ है और तेजी से रास्ते में फंसी गाड़ियों की ओर बढ़ रहा है. तूफान की सीटियों जैसी आवाज़ रूह कंपा देने वाली है.
Dramatic video of a massive sandstorm ripping through China's Qinghai province has emerged on social media | WATCH #ITReel #China #Sandstorm #Qinghai #Twitter #nature pic.twitter.com/pv4NWgCW4g
— Rasmus (@notorius_vip) July 24, 2022
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
CNN के अनुसार, यह रेतीला तूफान करीब 4 घंटे तक जारी रहा, इससे सबसे अधिक प्रभावित हाईशी मंगोल (Haixi Mongol) और तिब्बती स्वशासित क्षेत्र (Tibetan Autonomous Prefecture) हुए. इस तूफान के कारण यातायात रुक गया और स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को घरों के भीतर शरण लेनी पड़ी.
Footage of a sandstorm in China's Qinghai province is spreading on social media. pic.twitter.com/Qeg3jxwWl3
— Spriteer (@spriteer_774400) July 22, 2022
अच्छी बात यह रही कि रेत के तूफान के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक अन्य रिपोर्ट कहती है कि इस बड़े तूफान के कारण दृष्यता 200 मीटर से भी कम रह गई. और रेतीले तूफान ने सूरज को भी ढंक लिया था.
इस बीच चीन भी तेजी से बढ़ते तापमान से जूझ रहा है. दुनिया के कई अन्य देशों की तरह यहां भी काफी गर्मी पड़ रही है. एक्यूवेदर के अनुसार, जून के मध्य से उत्तरी, पूर्वी और केंद्रीय चीन के बड़े क्षेत्रों में उच्च तापमान बना हुआ है. मौसम की भविष्यवाणी करने वालों का कहना है कि चीन में आने वाले दिनों में भी गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.
इस साल यूरोप में भी तापमान बढ़ा हुआ है. गर्मी बढ़ने के कारण स्पेन, फ्रांस, ग्रीस और इटली के जंगलों में आग लगी हुई है. इसके अलावा, यूनाइटेड नेशन्स ने चेतावनी दी है कि आने वाले सालों में गर्मी की अधिकता जारी रहेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं