विज्ञापन

भूकंप के 6 दिन बाद मलबे से जिंदा निकला 3 साल का बच्चा- VIDEO में देखिए वेनेजुएला में करिश्मा

वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों की वजह से अबतक कम से कम 2000 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. यह आंकड़ा अभी कहीं अधिक हो सकता है.

भूकंप के 6 दिन बाद मलबे से जिंदा निकला 3 साल का बच्चा- VIDEO में देखिए वेनेजुएला में करिश्मा
Venezuela Earthquake News: वेनेजुएला में 3 साल का बच्चा मलबे से जिंदा निकला(फोटो- एएफपी)

वेनेजुएला में आए दो जबरदस्त भूकंपों में अबतक लगभग 2,000 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है. जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है, यह आंकड़ा तेजी से आगे बढ़ रहा है. लेकिन इन सबके बीच ऐसी खबरे भी बाहर आ रही हैं जिनपर एक बार को तो भरोसा ही न हो. वेनेजुएला की राजधानी काराकस में भूकंप के लगभग 6 दिन बाद मंगलवार, 30 जून को मलबे से तीन साल के एक बच्चे को जिंदा बचाय. यह कहानी जिंदगी की जंग लड़ने की है, उसे जीतने की है.  

इस बच्चे को जॉर्डन की एक रेस्क्यू टीम ने बचाया है. एक वीडियो फुटेज भी सामने आया है, जिसमें रेस्क्यू वर्कर बच्चे को पाकर खुशी मनाते हुए दिख रहे हैं कि कैसे वह मासूम चमत्कारिक रूप से बच गया. जॉर्डन की सिविल डिफेंस ने एक बयान में कहा कि बच्चे को मौके पर प्राथमिक इलाज दिया गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

एक अन्य फुटेज में, रेस्क्यू वर्कर बच्चे का चेहरा टिश्यू से पोंछते और एम्बुलेंस में उसे कंबल ओढ़ाते हुए दिखे. वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने इस बच्चे को जिंदा बचा लेने को पूरे देश के लिए उम्मीद का पल बताया है.

144 घंटे जिंदा रहना चमत्करा से कम नहीं

विशेषज्ञों का कहना है कि भूकंप के बाद का 72 घंटे का समय बहुत अहम होता है, क्योंकि इस दौरान मलबे में दबे लोगों के जीवित बचाए जाने की संभावना होती है. इसके बाद जीवित बचने की संभावना पल-पल कम होती जाती है. जॉर्डन की इस टीम के बयान में कहा गया कि बच्चे की हालत ठीक थी और स्थानीय अधिकारियों को बचाव कार्य के बारे में सूचित कर दिया गया था. 

बता दें कि पिछले हफ्ते आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप ने पूरे वेनेजुएला में रिहायशी इमारतों को ढहा दिया है, हजारों लोग लापता हो गए और मलबे में फंसे जीवित लोगों को खोजने और बचाने के लिए तेजी से अभियान चलाया जा रहा है. यह लैटिन अमेरिका में भूकंप की सबसे भयानक आपदाओं में से एक था. वेनेजुएला की राजधानी काराकस के उत्तर में स्थित ला गुएरा इलाके में पूरी की पूरी इमारतें मलबे में तब्दील हो गई हैं. इस इलाके को भी भारी नुकसान पहुंचा है.

वेनेजुएला की संसद के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने मंगलवार को कहा कि भूकंप आने के बाद से 6,461 लोगों को बचाया जा चुका है.

यह भी पढ़ें: VIDEO: वेनेजुएला भूकंप त्रासदी के बीच कुदरत का करिश्मा; 96 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकले पिता-पुत्र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Venezuela, Venezuela Earthquake, Earthquake Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com