अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने रविवार को प्रकाशित हुए एक इंटरव्यू में कहा है कि अगर चीन (China) ताइवान (Taiwan) पर आक्रमण करता है तो अमेरिकी सेनाएं ताइवान की रक्षा करेंगी. रॉयटर्स के अनुसार, सीबीसी 60 मिनट इंटरव्यू में बाइडन से पूछा गया कि क्या अमेरिकी सेनाएं स्व-शासित ताइवान की रक्षा करेंगी जिसपर चीन दावा करता है? इस पर उनका जवाब था- हां, अगर सच में कोई अभूतपूर्व हमला होता है तो अमेरिकी सेनाएं ताइवान की रक्षा करेंगी.
जब उनसे और स्पष्टता की मांग करते हुए पूछा गया कि क्या उनका मतलब ये था कि यूक्रेन के हालत से हटकर अमेरिकी सैनिक ताइवान की रक्षा करेंगे अगर ताइवान में चीन की घुसपैठ होती है, इस पर बाइडन का जवाब था - "हां".
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस साल अगस्त की शुरुआत में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी (Nancy Pelosi) ने ताइवान का दौरा (Taiwan Visit) किया था. इसके बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर एड मार्की के नेतृत्व में अमेरिकी संसद के एक प्रतिनिधिमंडल ने ताइवान का दौरा किया था. इसके चलते चीन बौखला गया था और चीन ने ताइवान को घेर कर एक अभूतपूर्व उकसाऊ सैन्य अभ्यास किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं