विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2017

अमेरिका: हंसते-हंसते बालकनी से गिरी शिक्षिका, मौत

अमेरिकी राज्य पेनसिल्वेनिया में चार्ल्स ए ह्यूस्टन मिडिल स्कूल में शिक्षिका 50 वर्षीय शेरॉन रेगोली सिफेरनो सोमवार को मैक्सिको में अपनी दोस्त के घर पर थीं. उनके साथ उनकी बेटी भी थी. वह छत की मुंडेर पर बैठी थीं.

Also Read in
अमेरिका: हंसते-हंसते बालकनी से गिरी शिक्षिका, मौत
वाशिंगटन: मेक्सिको में छुट्टियां मना रही अमेरिका की एक शिक्षिका हंसते-हंसते दुर्घटनावश छत की बालकनी से गिर गई जिसके कारण उनकी मौत हो गई. मीडिया की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई.

अमेरिकी राज्य पेनसिल्वेनिया में चार्ल्स ए ह्यूस्टन मिडिल स्कूल में शिक्षिका 50 वर्षीय शेरॉन रेगोली सिफेरनो सोमवार को मैक्सिको में अपनी दोस्त के घर पर थीं. उनके साथ उनकी बेटी भी थी. वह छत की मुंडेर पर बैठी थीं.

उनके भाई डेविड रेगोली ने फॉक्स न्यूज को बताया कि वह जोर-जोर से हंसने लगी और इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गईं. उन्हें काफी चोटें आईं. वह नशे में नहीं थीं.

शिक्षिका को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई. रेगोली सिफेरनो के दो बच्चे हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Woman Dies Laughing Too Hard, Mexico
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com