विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2017

हम उत्तर कोरिया के साथ युद्ध नहीं चाहते : जेम्स मैट्टिस

मैट्टिस ने दक्षिण कोरिया की अपनी यात्रा के पहले दिन यह बयान दिया. उन्होंने इस दौरान सीमा सुरक्षा चौकी और संयुक्त सुरक्षा क्षेत्र का भी मुआयना किया.

Also Read in
हम उत्तर कोरिया के साथ युद्ध नहीं चाहते : जेम्स मैट्टिस
सियोल: अमेरिका के रक्षा मंत्री जेम्स मैट्टिस ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी सरकार उत्तर कोरिया के साथ युद्ध नहीं चाहती बल्कि हम कोरियाई प्रायद्वीप का पूर्ण रूप से परमाणु निरस्त्रीकरण चाहते हैं. 

मैट्टिस ने दक्षिण कोरिया की अपनी यात्रा के पहले दिन यह बयान दिया. उन्होंने इस दौरान सीमा सुरक्षा चौकी और संयुक्त सुरक्षा क्षेत्र का भी मुआयना किया.

समाचार एजेंसी योनहाप के मुताबिक, मैट्टिस ने किम जोंग उन प्रशासन से उकसावे वाली गतिविधियों को बंद करने का आग्रह किया. 

उन्होंने कहा, "जैसा कि विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने स्पष्ट किया है कि हमारा उद्देश्य युद्ध नहीं है बल्कि कोरियाई प्रायद्वीप को पूरी तरह से परमाणु निरस्त्रीकरण करना है."
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US On North Korea
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com