- ईरान ने दी अमेरिका से बदला लेने की धमकी
- अब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी
- अमेरिकी हमले में हुई थी कासिम सुलेमानी की मौत
अमेरिका (America) ने बीते शुक्रवार बगदाद के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हवाई हमला किया. इस हमले में ईरान (Iran) की रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के मुखिया और उसकी क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था के आर्किटेक्ट जनरल कासिम सुलेमानी (Qasem Soleimani) की मौत हो गई. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के आदेश पर यह हवाई हमले किए गए थे. ट्रंप की ओर से कहा गया कि कथित रूप से ईरान द्वारा भविष्य में किए जा सकने वाले संभावित हमलों को रोकने के लिए इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया. जिसके बाद ईरान ने सख्त लहजे में अमेरिका को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे डाली. अब ट्रंप ने जवाब देते हुए तीन ट्वीट किए हैं और कहा है कि अगर किसी भी अमेरिकी नागरिक और संपत्ति पर ईरान ने हमला किया तो उनकी ओर से ईरान की 52 बेहद खास जगहों पर हमला किया जाएगा.
बगदाद के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अमेरिकी हवाई हमले में ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की मौत
डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया, 'ईरान बदला लेने की बात कहते हुए अमेरिका को नुकसान पहुंचाने की बात कर रहा है. हमने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके आतंकी नेता को निशाना बनाया, जिसने हाल ही में एक अमेरिकी को मार डाला था और कई लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया था. उन लोगों के बारे में नहीं बता रहा हूं जिन लोगों को उसने अपने जीवनकाल में मार डाला, उसमें सैकड़ों ईरानी प्रदर्शनकारी भी थे.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
....targeted 52 Iranian sites (representing the 52 American hostages taken by Iran many years ago), some at a very high level & important to Iran & the Iranian culture, and those targets, and Iran itself, WILL BE HIT VERY FAST AND VERY HARD. The USA wants no more threats!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) January 4, 2020
अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे लिखा, 'वह पहले से ही हमारे दूतावास पर हमला कर रहा था और वह हमारे अन्य ठिकानों पर हमले की तैयारी कर रहा था. ईरान कई वर्षों से सिर्फ समस्या ही बना हुआ है. इसे चेतावनी के तौर पर ही समझा जाए कि अगर ईरान हमारे किसी भी नागरिक या फिर हमारी अमेरिकी संपत्ति पर हमला करता है तो हम ईरान के 52 बेहद प्रमुख ठिकानों (52 इसलिए क्योंकि काफी साल पहले ईरान ने 52 अमेरिकी नागरिकों को बंधक बनाया था) पर हमला करेंगे. इनमें से कुछ ठिकाने सांस्कृतिक लिहाज से ईरान के लिए बेहद खास हैं. हम बहुत जल्द और पूरी ताकत से हमला करेंगे. अमेरिका अब कोई और धमकी नहीं चाहता.'
VIDEO: सुलेमानी की हत्या के बाद बढ़ता तनाव, राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया था हमले का आदेश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं