विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2011

भारत-पाक शांतिवार्ता बहुत ही महत्वपूर्ण : पेंटागन

पेंटागन के एक शीर्ष अधिकारी के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच शांतिवार्ता की फिर से शुरुआत बहुत ही महत्वपूर्ण है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाशिंगटन: पेंटागन के एक शीर्ष अधिकारी के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच शांतिवार्ता की फिर से शुरुआत अफगानिस्तान समेत उस क्षेत्र में शांति की बहाली हेतु बहुत ही महत्वपूर्ण है। अमेरिकी रक्षा विभाग के अवर सचिव पेलोसी मिशेल फ्लोरनॉय ने सीनेट की शाक्तिशाली सशस्त्र सेना समिति के समक्ष दिए गए अपने बयान में कहा , हमें इस बात पर काफी प्रसन्नता है कि भारत और पाकिस्तान कश्मीर से लेकर आतंकवाद के खिलाफ जंग , मानवाधिकार की समस्या , व्यापार और इस तरह के अन्य विवादित मुद्दों पर वार्ता को फिर से बहाल करना चाहता है। इसलिए हमारा मानना है कि वार्ता बहुत ही महत्वपूर्ण है। गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में फ्लोरनॉय ने उच्चस्तरीय पेंटागन प्रतिनिधि मंडल का भारत-अमेरिकी रक्षा नीति समूह की बैठक में नेतृत्व किया था। इसके साथ ही फ्लोरनॉय की ओबामा प्रशासन की ओर से अफगानिस्तान-पाक नीति को तैयार करने में भी काफी उल्लेखनीय भूमिका रही है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारत, पाकिस्तान, शांतिवार्ता, अमेरिका
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com