विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2012

अमेरिका ने पाक सैनिकों की तलाश के लिए मदद की पेशकश की

अमेरिका ने शनिवार को सियाचिन क्षेत्र में हुए हिमस्खलन के बाद मलबे में फंसे 135 सैनिकों की तलाश में मदद की पेशकश की है।
इस्लामाबाद: अमेरिका ने शनिवार को सियाचिन क्षेत्र में हुए हिमस्खलन के बाद मलबे में फंसे 135 सैनिकों की तलाश में मदद की पेशकश की है।

स्कर्दू जिले के समीप सेना का एक शिविर शनिवार सुबह छह बजे हिमस्खलन की चपेट में आ गया था। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी ने घटनास्थल का दौरा कर राहत कार्यों का निरीक्षण किया।

अमेरिकी दूतावास की ओर से जारी बयान में इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि अमेरिका राहत कार्यों में पाकिस्तान की सहायता करने को तैयार है।

कयानी ने कहा है कि पाकिस्तान में पिछले 20 बरसों में ऐसा हिमस्खलन नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सेना इस चुनौती से निपटने में कामयाब रहेगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार राहत कार्यों में खोजी कुत्तों, हेलीकॉप्टरों और सैनिकों का सहारा लिया जा रहा है। मौसम विभाग ने इस क्षेत्र में बर्फबारी की चेतावनी दी है जिससे राहत कार्यों में बाधा आ सकती है।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Offers Help In Pakistan Avalanche Rescue, अमेरिका ने पाकिस्तान से की मदद की पेशकश, पाकिस्तान में हिमस्खलन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com