विज्ञापन
This Article is From Aug 09, 2019

अमेरिका बोला- कश्मीर पर हमारी नीति में कोई बदलाव नहीं, भारत-पाक शांति और संयम बरतें

अमेरिका की नीति यह रही है कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच एक द्विपक्षीय मुद्दा है और दोनों देशों को ही इस मुद्दे पर बातचीत की गति और गुंजाइश को लेकर फैसला करना है.

Also Read in
अमेरिका बोला- कश्मीर पर हमारी नीति में कोई बदलाव नहीं, भारत-पाक शांति और संयम बरतें
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी (फाइल फोटो)
  • यूएस कश्मीर को द्विपक्षीय मुद्दा मानता है
  • भारत-पाक से कहा शांति रखें
  • J&K से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद आया बयान
वाशिंगटन:

अमेरिका ने शुक्रवार को कहा कि कश्मीर पर उसकी नीति में कोई बदलाव नहीं आया है और उसने भारत तथा पाकिस्तान से शांति एवं संयम बरतने का आह्वान किया. विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मोर्गन ओर्टागस से मीडिया ने यह पूछा कि क्या अमेरिका की कश्मीर पर नीति में कोई बदलाव आया है. अमेरिका की नीति यह रही है कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच एक द्विपक्षीय मुद्दा है और दोनों देशों को ही इस मुद्दे पर बातचीत की गति और गुंजाइश को लेकर फैसला करना है. ओर्टागस ने एक और सवाल के जवाब में कहा, ‘अगर नीति में कोई बदलाव हुआ तो निश्चित तौर पर मैं यहां घोषणा करुंगी लेकिन ऐसा नहीं है.' उन्होंने कहा कि अमेरिका कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता का समर्थन करता है.

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा, ‘हमने सभी पक्षों से शांति एवं संयम बरतने का आह्वान किया है. हम मुख्यत: शांति एवं स्थिरता चाहते हैं और हम जाहिर तौर पर कश्मीर तथा अन्य संबंधित मुद्दों पर भारत और पाकिस्तान के बीच सीधे संवाद का समर्थन करते हैं.' भारत ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को सोमवार को हटा दिया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित कर दिया. ओर्टागस ने कहा कि अमेरिका दोनों दक्षिण एशियाई देशों के साथ निकटता से काम कर रहा है.

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जम्मू कश्मीर और भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था पर दी जानकारी

उन्होंने कहा, ‘अभी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री (इमरान) खान यहां आए थे लेकिन सिर्फ कश्मीर की वजह से नहीं. यह निश्चित तौर पर महत्वपूर्ण मुद्दा है और हम इस पर करीबी नजर रख रहे हैं. हमने कई मुद्दों पर भारत के साथ निकटता से काम किया और हमने पाकिस्तान के साथ भी निकटता से काम किया.' कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघनों के पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के आरोपों संबंधी एक सवाल के जवाब में ओर्टागस ने कहा, ‘हमने जो बात कही, मैं वास्तव में उससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती...' प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका जम्मू कश्मीर में स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है.

'किसी भी विपरीत स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहें', नार्दर्न आर्मी कमांडर ने सैनिकों से कहा

ओर्टागस ने पहले के बयानों को दोहराया कि भारत ने संविधान के अनुच्छेद 370 और 35ए को निरस्त करने के बारे में अमेरिका से सलाह नहीं ली और उसे सूचित नहीं किया. इस बीच, दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के लिए कार्यवाहक विदेश मंत्री एलिस वेल्स के बाद अमेरिका के एक अन्य वरिष्ठ राजनयिक भारत जा रहे हैं. ओर्टागस ने बताया कि यह यात्रा पूर्व निर्धारित है लेकिन इसमें मौजूदा मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. उन्होंने बताया, ‘वहां उप विदेश मंत्री जॉन जे सुलिवन भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे और भारत-अमेरिका फोरम को संबोधित करेंगे.'

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कश्मीर में अत्यधिक संयम बरतने को कहा, शिमला समझौते का दिया हवाला

VIDEO: पीएम बोले, जम्मू-कश्मीर को बहुत सोच-समझकर सीधे केंद्र के शासन में रखने का निर्णय लिया गया

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu And Kashmir, Article 370, America
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com