विज्ञापन

'मुझे ईरान से उसका तेल और खार्ग द्वीप लेना है': जंग के बीच ट्रंप ने किया तख्तापलट करने का दावा

US Iran War and Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति ने एयर फोर्स वन प्लेन में रिपोर्टरों से बात करते हुए रविवार को कहा कि अमेरिका-इजरायल युद्ध के कारण ईरान में सत्ता परिवर्तन हो गया है. हालांकि उन्होंने आश्वासन दिया कि वह ईरानियों के साथ "समझौता" करेंगे.

'मुझे ईरान से उसका तेल और खार्ग द्वीप लेना है': जंग के बीच ट्रंप ने किया तख्तापलट करने का दावा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का क्या है ईरान में प्लान?
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के तेल पर कब्जा करने और खार्ग द्वीप को हथियाने की संभावना जताई है
  • ट्रंप ने कहा कि ईरान की खार्ग द्वीप पर कोई मजबूत रक्षा व्यवस्था नहीं है और इसे आसानी से लिया जा सकता है
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान में युद्ध के कारण सत्ता परिवर्तन हो चुका है और नए लोगों से बात चल रही है

Middle East War: मिडिल ईस्ट में पिछले एक महीने से जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुलकर बता दिया है कि वो ईरान में क्या करना चाहते हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने फाइनेंशियल टाइम्स से बात करते हुए साफ-साफ कहा है कि वह ईरान का तेल ले सकते हैं और संभवतः देश के प्रमुख ईंधन केंद्र खर्ग द्वीप पर कब्जा कर सकते हैं. इस रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो, मेरी पसंदीदा चीज ईरान में तेल लेना है, लेकिन अमेरिका में कुछ बेवकूफ लोग कहते हैं कि आप ऐसा क्यों कर रहे हैं. लेकिन वे बेवकूफ लोग हैं."

ट्रंप ने साफ-साफ सुझाव दिया कि इस कदम का मतलब ईरान के हाथ से उसका खार्ग द्वीप लेना हो सकता है. ट्रंप ने फाइनेंशियल टाइम्स को बताया, "हो सकता है कि हम खार्ग द्वीप ले लें, हो सकता है कि हम न लें. हमारे पास बहुत सारे विकल्प हैं... इसका मतलब यह भी होगा कि हमें कुछ समय के लिए वहां (खार्ग द्वीप में) रहना होगा."

जब ट्रंप से खार्ग द्वीप पर मौजूद ईरान की रक्षा तैयारियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा: "मुझे नहीं लगता कि उनके पास कोई डिफेंस है. हम इसे बहुत आसानी से ले सकते हैं." राष्ट्रपति ट्रंप की टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं जब 3,500 अमेरिकी सैनिक मिडिल ईस्ट में पहुंच गए हैं. यह आशंका बढ़ती जा रही है कि अमेरिका के सैनिक ईरान में घुस सकते हैं.

रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान के "दूतों" के माध्यम से अमेरिका और ईरान के बीच अप्रत्यक्ष बातचीत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है, लेकिन उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि क्या जल्द ही युद्धविराम समझौते पर पहुंचा जा सकता है.

ईरान में तख्तापलट हो चुका है- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने प्लेन, एयर फोर्स वन में रिपोर्टरों से बात करते हुए रविवार को कहा कि अमेरिका-इजरायल युद्ध के कारण ईरान में सत्ता परिवर्तन हो गया है. हालांकि उन्होंने आश्वासन दिया कि वह ईरानियों के साथ "समझौता" करेंगे. ट्रंप ने महीने भर से चल रहे युद्ध में मारे गए ईरानी नेताओं की संख्या का हवाला देते हुए कहा, "मुझे लगता है कि हम उनके साथ एक समझौता करेंगे, मुझे पूरा यकीन है...लेकिन हमने सत्ता परिवर्तन कर लिया है... हम पहले वालों से एकदम अलग लोगों के साथ काम कर रहे हैं. यह लोगों का एक बिल्कुल अलग समूह है. इसलिए मैं इसे शासन परिवर्तन मानूंगा."

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट की जंग में एक और भारतीय की मौत, कुवैत में बिजली स्टेशन पर ईरान के हमले में गई जान

लेखक के बारे में
img
Ashutosh Kumar Singh
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Iran War, US Israel War Against Iran, US Iran Oil War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com