विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2017

मिसाइल परीक्षण के बाद कोरियाई प्रायद्वीप के ऊपर उड़ने लगे अमेरिकी बमवर्षक

पैसिफिक एयर फोर्सेज कमांडर जनरल टैरेंस ओ शॉनेसी ने एक बयान में कहा, ‘‘उत्तर कोरिया अब भी क्षेत्रीय स्थिरता पर सबसे करीबी खतरा बना हुआ है.’’

Also Read in
मिसाइल परीक्षण के बाद कोरियाई प्रायद्वीप के ऊपर उड़ने लगे अमेरिकी बमवर्षक
फाइल फोटो
वाशिंगटन: अमेरिका के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा हाल ही में किए गए अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के जवाब में शक्ति प्रदर्शन के लिए अमेरिकी बमवर्षकों ने कोरियाई प्रायद्वीप के ऊपर उड़ान भरी. दक्षिण कोरियाई और जापानी वायु सेनाओं के लड़ाकू विमानों के साथ यूएस बी-1बी बमवर्षकों ने 10 घंटे के द्विपक्षीय मिशन में हिस्सा लेते हुए अभ्यास किया. यह अभ्यास प्योंगयांग द्वारा गत शुक्रवार किए गए दूसरे आईसीबीएम परीक्षण के बाद किया गया. इस परीक्षण के बाद किम जोंग-उन ने कहा कि यह कदम दिखाता है कि देश अमेरिका में किसी भी लक्ष्य पर हमला करने की क्षमता रखता है.

पैसिफिक एयर फोर्सेज कमांडर जनरल टैरेंस ओ शॉनेसी ने एक बयान में कहा, ‘‘उत्तर कोरिया अब भी क्षेत्रीय स्थिरता पर सबसे करीबी खतरा बना हुआ है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि जरूरत पड़ी तो हम त्वरित, घातक अैर भारी बल से अपनी पसंद के समय और स्थान पर जवाब देने के लिए तैयार हैं.’’ अपनी प्रतिक्रिया में बीजिंग ने सभी पक्षों से संयम बरतने के लिए कहा है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
North Korea Missile Test, US Bombers, Supersonic B-1B Bombers, Korean Peninsula, Intercontinental Ballistic Missiles
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com