अमेरिका में वीजा की निर्धारित अवधि से अधिक समय तक रुकने वाले विदेशी नागरिकों को अब गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। यूएस एम्बेसी ने हाल ही में एक चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि वीजा ओवरस्टे करने वालों को देश से डिपोर्ट किया जा सकता है और भविष्य में अमेरिका में प्रवेश पर स्थायी प्रतिबंध लगाया जा सकता है.
एम्बेसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट करते हुए बताया कि जो अंतरराष्ट्रीय आगंतुक अमेरिका में 30 दिनों से अधिक समय तक रुकते हैं, उन्हें पंजीकरण करना अनिवार्य है. इस नियम का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका में भारतीय यात्रियों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है. यूएस नेशनल ट्रैवल एंड टूरिज्म ऑफिस के आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष अमेरिका में आने वाले विदेशी यात्रियों में भारत चौथे स्थान पर रहा, जिसमें 22 लाख भारतीय नागरिक शामिल थे.
ट्रंप प्रशासन ने वीजा धोखाधड़ी और अवैध प्रवास के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं. एम्बेसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह चेतावनी केवल भारतीय नागरिकों के लिए नहीं, बल्कि सभी विदेशी यात्रियों के लिए है. हालांकि, भारत से अमेरिका की यात्रा में वृद्धि को देखते हुए, भारतीय यात्रियों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
ये भी पढ़ें-: ISI एजेंट्स को देता था सिम कार्ड, पैसे... यूपी के मुरादाबाद से जासूस गिरफ्तार, तस्करी की आड़ में करता था जासूसी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं