विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2018

पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमला, हक्कानी कमांडर समेत दो ढेर

पाकिस्तान के खैबर पख्तुनख्वा प्रांत के हांगु जिले तथा ओराकजयी एजेंसी के बीच वाले इलाके स्पीन थाल के क्षेत्र में एक घर पर ड्रोन से दो मिसाइल दागे गए.

Also Read in
पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमला, हक्कानी कमांडर समेत दो ढेर
प्रतीकात्मक तस्वीर.
पेशावर: अफगानिस्तान की सीमा से लगने वाली पाक के अशांत कबायली क्षेत्र कुर्रम एजेंसी में आज अमेरिकी ड्रोन हमले में हक्कानी नेटवर्क के कमांडर और दो अन्य मारे गए. पाकिस्तान के खैबर पख्तुनख्वा प्रांत के हांगु जिले तथा ओराकजयी एजेंसी के बीच वाले इलाके स्पीन थाल के क्षेत्र में एक घर पर ड्रोन से दो मिसाइल दागे गए.

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान : पेशावर स्कूल के नरसंहार का मास्टरमाइंड अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया

'डॉन न्यूज' की खबर के मुताबिक हक्कानी नेटवर्क कमांडर एहसान उर्फ खवैरी और उसके दो सहयोगी उत्तरी वजिरिस्तान में एक हमले के दौरान कथित तौर पर मारे गए. रिपोर्ट में बताया गया है कि यह ड्रोन हमला अफगान शरणार्थियों से संबंधित एक घर को निशाना बनाकर किया गया था.

VIDEO : बेटे की चाहत में बैतुल्लाह की मौत!


ओराकजयी एजेंसी से संबंधित स्थानीय सूत्रों ने बताया कि यह हमला हक्कानी नेटवर्क के ठिकाने पर किया गया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Drone Strike, Drone Strikes In Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com