विज्ञापन

FREE प्लेन टिकट और 2.4 लाख रूपए... अमेरिका के अवैध प्रवासियों को देश छोड़ने के लिए ट्रंप का 'ताजमहल' वाला ऑफर

US Immigration Policy: अमेरिका में बिना कानूनी दर्जे के रहने वाले लोगों को अपने देश वापस जाने के लिए मुफ्त यात्रा की व्यवस्था दी जाएगी. साथ में “एग्जिट बोनस” का भी ऑफर मिलेगा.

FREE प्लेन टिकट और 2.4 लाख रूपए... अमेरिका के अवैध प्रवासियों को देश छोड़ने के लिए ट्रंप का 'ताजमहल' वाला ऑफर
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने अवैध प्रवासियों को दिया ऑफर
  • अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने अवैध प्रवासियों को मुफ्त यात्रा और एक्जिट बोनस देने की योजना शुरू की है
  • योजना के तहत अवैध प्रवासियों को अपने देश लौटने के लिए 2.4 लाख रुपए का एग्जिट बोनस मिलेगा
  • इस योजना में अवैध प्रवासियों पर लगने वाले जुर्माने सहित कुछ दंड माफ किए जाएंगे ताकि वे स्वेच्छा से देश छोड़ें
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार अवैध प्रवासियों को देश से निकालने के लिए अलग-अलग प्लानिंग बना रही है. इसी कड़ी में अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने ऐसे लोगों के लिए कैश और मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की है जो बिना कानूनी दस्तावेज के अमेरिका में रह रहे हैं और अपनी इच्छा से देश छोड़ना चाहते हैं. इस योजना के तहत अमेरिका में बिना कानूनी दर्जे के रहने वाले लोगों को अपने देश वापस जाने या किसी ऐसे दूसरे देश में जाने के लिए मुफ्त यात्रा की व्यवस्था दी जाएगी, जहां उनके पास कानूनी दर्जा हो. इसके अलावा, इस योजना में भाग लेने वाले लोगों को 2,600 डॉलर का एक “एग्जिट बोनस” भी मिल सकता है. भारतीय करेंसी में यह रकम 2.4 लाख रुपए से भी अधिक होता है.

DHS ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत कुछ दंड (पेनाल्टी) भी माफ किए जाएंगे, जिनमें वह जुर्माना भी शामिल है जो आम तौर पर उन लोगों पर लगाया जाता है जो निर्वासन के  आदेश के बाद भी अमेरिका नहीं छोड़ते.

DHS ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ताजमहल की तस्वीर का इस्तेमाल किया और बिना दस्तावेज वाले भारतीयों से घर वापस लौटने की अपील की. पोस्ट में लिखा था, “आप नई शुरुआत के साथ घर जा सकते हैं. जब आप कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (सीबीपी) होम का इस्तेमाल करके स्वयं निर्वासन करते हैं तो आपको घर जाने के लिए मुफ्त उड़ान और 2,600 डॉलर का एग्जिट बोनस मिलेगा.”

कमेंट सेक्शन में एक व्यक्ति ने लिखा, “जो लोग अवैध तरीके से आए हैं और अमेरिका में अच्छी जिंदगी जी रहे हैं, वे 2,600 डॉलर के लिए अपने देश क्यों लौटना चाहेंगे? क्या इसका कोई मतलब बनता है? क्या आपको सच में लगता है कि वे इस डील को स्वीकार करेंगे?”

एक अन्य उपयोगकर्ता, जो खुद को अमेरिकी नागरिक बताता है, ने लिखा, “हां, भारतीयों को घर जाना चाहिए. हमारे देश में अवैध रूप से रहने वालों में भारतीय तीसरे सबसे बड़े समूह हैं.”

एक भारतीय यूजर्स ने जवाब दिया, “भारतीयों को ट्रोल करना बंद करो. हम अमेरिका के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं.”

डीएचएस सचिव क्रिस्टी नोएम ने कहा, “अगर आप यहां अवैध रूप से रह रहे हैं, तो सीबीपी होम ऐप का इस्तेमाल करें, अपनी वापसी की प्रक्रिया खुद तय करें और घर लौटने के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त करें.”

उन्होंने आगे कहा, “अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको जुर्माना, गिरफ्तारी और जबरन निर्वासन का सामना करना पड़ेगा और आपको फिर कभी लौटने की अनुमति नहीं दी जाएगी. अगर आप इस देश में अवैध रूप से हैं, तो अभी स्वयं निर्वासन करें और भविष्य में कानूनी तरीके से लौटने का अवसर बचाए रखें.”

यह योजना इस तरह काम करती है:

  • सबसे पहले लोगों को सीबीपी होम मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करके देश छोड़ने का अनुरोध भेजना होगा.
  • इसके बाद अधिकारी उनके रिकॉर्ड की जांच करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है और वे इस कार्यक्रम के लिए योग्य हैं.
  • मंजूरी मिलने के बाद इन लोगों को कुछ समय के लिए इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (आईसीई) की प्राथमिक कार्रवाई से बाहर रखा जाएगा.
  • यह ऐप उन्हें तैयारी के लिए समय देता है, जिसमें काम से जुड़े दायित्व पूरे करना, बच्चों की स्कूल की औपचारिकताएं पूरी करना और अपने व्यक्तिगत मामलों को निपटाना शामिल है.
  • इसके बाद वे व्यवस्थित और कानूनी तरीके से अमेरिका छोड़ सकते हैं.

जनवरी 2025 में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के कुछ महीनों बाद डीएचएस ने “प्रोजेक्ट होमकमिंग” नाम का एक कार्यक्रम शुरू किया. इसका उद्देश्य बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों को खुद ही अमेरिका छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि उन्हें पकड़कर जबरन निर्वासित करने की जरूरत न पड़े.

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने 16 साल में कितने भारतीय वापस भेजे, जयशंकर ने संसद में बताया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com