विज्ञापन

अमेरिका फिर करेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी? डोनाल्ड ट्रंप ने दे दिए संकेत

ट्रंप ने एक बार फिर होर्मुज में नाकेबंदी का अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने इशारा किया है कि वह इस इलाके में दोबारा ब्लॉकेड लगा सकते हैं.

अमेरिका फिर करेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी? डोनाल्ड ट्रंप ने दे दिए संकेत
ट्रंप ने कहा है कि अगर अमेरिका दोबारा नाकेबंदी करता है तो ये सिर्फ ईरान के लिए होगा.

ईरान के साथ समझौते खत्म करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फिर से नाकेबंदी करने के संकेत दिए हैं. ट्रंप ने कहा कि वह फिर से इस इलाके में नाकेबंदी कर सकते हैं. 

अमेरिका रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ मंगलवार रात को ईरान पर किए हमलों के पर जवाब दे रहे थे. इस बीच ट्रंप ने होर्मुज नाकेबंदी की मंशा जाहिर की. 

पीट हेगसेथ ने कहा, "होर्मुज स्ट्रेट में शिपिंग को रोकने के लिए इस्तेमाल की गई कोई भी चीज कल रात को हमारा टारगेट था. और आज रात, अगर हमें जरूरत पड़ी, तो आपके ऑर्डर पर, मिस्टर प्रेसिडेंट, हम और भी ज्यादा और भी घातक हमला करेंगे."

इसपर ट्रंप ने कहा, "हम ब्लॉकेड हटा सकते हैं. हम नाकेबंदी वापस लगा सकते हैं. यह सिर्फ ईरान के लिए एक ब्लॉकेड होगा." यानी अगर ट्रंप होर्मुज में पाबंदी लगाते हैं तो ये रोक सिर्फ ईरान के लिए होगा. ट्रंप के शब्दों की माने तो इस इलाके से बाकी को जहाज गुजर सकते हैं. हालांकि ट्रंप ने अभी ये पुष्टि नहीं की है कि वह होर्मुज में नाकेबंदी की योजना को लागू ही करेंगे.

खार्ग पर कब्जा कर सकता है अमेरिका

ट्रंप ने फिर धमकी दी है कि US ईरान के सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला कर सकता है. सीजफायर को तोड़कर खार्ग आइलैंड पर कब्जा करने की कोशिश कर सकता है. 

ट्रंप ने बुधवार को ईरान के साथ समझौता खत्म कर दिया है. उन्होंने कहा कि ईरान के साथ समझौता कायम नहीं रह सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ईरान एग्रीमेंट की शर्तों को मान नहीं रहा है और झूठ बोल रहा है. 

ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत करना वक्त की बर्बादी है. हालांकि उन्होंने इस बात से इनकार नहीं किया कि अमेरिका ईरान के साथ बातचीत जारी रखेगी. उन्होंने कहा कि अमेरिकी डेलिगेशन बातचीत जारी रख सकते हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि इससे कुछ फायदा होने वाला है.

यह भी पढ़ें: अगर समंदर में फट जाए LNG tanker तो क्या होगा, होर्मुज में अटैक के बीच उठने लगा सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hormuz Blockade News, US Hormuz Blockade
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com