अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का चीन (China) को लेकर रुख काफी सख्त है. राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद अपने पहले भाषण से ही चीन ट्रंप के निशाने पर हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने शुक्रवार को विवादित दक्षिण चीन सागर में "भड़काऊ गतिविधियों" के लिए चीन की निंदा की है. दक्षिण चीन सागर पर चीन हमेशा से ही अपना दावा जताता रहा है.
जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद एक संयुक्त बयान जारी किया गया है, जिसमें चीन की निंदा की गई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
संयुक्त बयान में की निंदा
संयुक्त बयान में कहा गया, "दोनों नेताओं ने चीन के गैरकानूनी समुद्री दावों, पुनः प्राप्त सुविधाओं के सैन्यीकरण और दक्षिण चीन सागर में धमकाने और भड़काऊ गतिविधियों के प्रति अपने मजबूत विरोध को दोहराया."
हाल ही में अमेरिका ने चीन की वस्तुओं पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया है. जिसके बाद चीन ने भी जवाबी कार्रवाई की है और अमेरिका से कोयले और एलएनजी के आयात पर 15 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है.
डोनाल्ड ट्रंप लगातार चीन को कटघरे में खड़ा करते रहे हैं. राष्ट्रपति बनने के बाद अपने पहले ही भाषण में डोनाल्ड ट्रंप ने पनामा नहर को लेकर उस पर निशाना साधा था. इसके बाद पनामा ने चीन के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट बेल्ट एंड रोड से अलग होने का ऐलान किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं