विज्ञापन
This Article is From May 25, 2011

सुरक्षा परिषद में भारत की उम्मीदवारी को अफ्रीकी समर्थन

अफ्रीका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता हेतु भारत की उम्मीदवारी समर्थन देने की बुधवार को घोषणा की।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अदिस अबाबा: अफ्रीका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता हेतु भारत की उम्मीदवारी समर्थन देने की बुधवार को घोषणा की। इसके साथ ही अफ्रीका ने संयुक्त राष्ट्र में सुधार के लिए भारत के रुख का समर्थन किया। अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष और इक्वे टोरियल गिनी के राष्ट्रपति तेओदोर ओबियांग नुएमा मासागो ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, "अफ्रीका न केवल भारत से उम्मीद रखता है, बल्कि संयुक्त राष्ट्र सुधार जैसे क्षेत्रों में भारत की मदद भी करेगा।" मासागो ने भारत-अफ्रीका मंच की दूसरी दो दिवसीय शिखर बैठक के समापन पर कहा, "भारत को (सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता हेतु उसकी कोशिश को) अफ्रीका समर्थन मिलेगा।" 53 देशों का अफ्रीकी संघ यदि एक समूह के रूप में मतदान करता है, तो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार एवं बदलावों की चाबी उसके पास है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सुरक्षा परिषद, भारत, अफ्रीका, UNSC, India, Africa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com