विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2017

संयुक्त राष्ट्र ने कहा, परमाणु समझौते का अनुपालन कर रहा है ईरान

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में आज कहा गया कि ईरान वर्ष 2015 में हुए ऐतिहासिक परमाणु समझौते का अनुपालन कर रहा है.

संयुक्त राष्ट्र ने कहा, परमाणु समझौते का अनुपालन कर रहा है ईरान
प्रतीकात्मक फोटो
  • संयुक्त राष्ट्र ने कहा, परमाणु समझौते का अनुपालन कर रहा है ईरान
  • ट्रंप ने पहले ही इस समझौते को प्रमाणित करने से इनकार कर दिया था
  • ट्रंप ने इनकार करते हुए कहा था कि यह अमेरिका के हित में नहीं है
वियना: संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में आज कहा गया कि ईरान वर्ष 2015 में हुए ऐतिहासिक परमाणु समझौते का अनुपालन कर रहा है. गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार सप्ताह पहले ही इस समझौते को प्रमाणित करने से इनकार कर दिया था.अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की त्रैमासिक रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की गयी कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम के महत्वपूर्ण मानदंड प्रमुख शक्तियों के साथ हुए समझौते की सीमा में ही बने हुए है.

VIDEO: पाकिस्तान अब टेररिस्तान है : UN में भारत
ट्रंप ने 13 अक्तूबर को समझौते को प्रमाणित करने से इनकार करते हुए कहा था कि यह अमेरिका के हित में नहीं है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
United Nations, Nuclear Deal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com