विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2017

ईरान के मिसाइल कार्यक्रम पर यूएई ने जताई आपत्ति

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात के विदेशी मामलों के मंत्री अनवर गार्गश ने कहा कि ईरान के मिसाइल कार्यक्रम का झूठ की वजह से पर्दाफाश हो गया है.

Also Read in
ईरान के मिसाइल कार्यक्रम पर यूएई ने जताई आपत्ति
फाइल फोटो
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को ट्वीट कर ईरान क्षेत्र में मिसाइल का अंधाधुंध निर्यात करने वाला देश है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात के विदेशी मामलों के मंत्री अनवर गार्गश ने कहा कि ईरान के मिसाइल कार्यक्रम का झूठ की वजह से पर्दाफाश हो गया है.

यूएई ने नार्थ कोरिया के लोगों के लिए अपने दरवाजे बंद किए

ज्यादातर अरबी भाषा में ट्वीट करने वाले गार्गश ने अंग्रेजी में ट्वीट करते हुए कहा, "सबूतों को लेकर ईरान का घबराया रुख उसके द्वारा सऊदी अरब पर मिसाइल हमले की संभावना के अपराध को दर्शाता है."

वीडियो : ईरान और भारत के बीच पिछले साल हुए थे करार

उन्होंने कहा, "ईरान का मिसाइल कार्यक्रम आक्रामक और निर्यात योग्य है."  संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब ने ईरान पर शिया हौती विद्रोहियों को बैलिस्टिक मिसाइल उपलब्ध कराने का आरोप लगाया है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran News, Iran Missile Program
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com