विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2017

डोनाल्‍ड ट्रंप ने उड़ाया मीडिया का मजाक, कहा - ‘फेक न्यूज ट्रॉफी’ के लिए प्रतिस्पर्धा करें

ट्रंप ने अपने अपने अकाउंट पर लिखा, ‘‘वे सभी बुरे हैं. फेक न्यूज ट्रॉफी के विजेता हैं.’’ ट्रम्प एक दिन पहले ही फ्लोरिडा से व्हाइट हाउस लौटे हैं.

Also Read in
डोनाल्‍ड ट्रंप ने उड़ाया मीडिया का मजाक,  कहा - ‘फेक न्यूज ट्रॉफी’ के लिए प्रतिस्पर्धा करें
अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप (फाइल फोटो)
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रशासन के कथित पक्षपाती न्यूज कवरेज की आलोचना करते हुए कहा कि फॉक्स न्यूज को छोड़कर मीडिया को ‘फेक न्यूज ट्रॉफी’ के लिए प्रतियोगिता करनी चाहिए. ट्रंप ने ट्विटर पर कहा, ‘‘हमें प्रतियोगिता करनी चाहिए कि फॉक्स को छोड़कर सीएनएन सहित कौन सा नेटवर्क सबसे ज्यादा बेईमान और भ्रष्ट है और आपके लोकप्रिय राष्ट्रपति (मेरे) के बारे में तथ्यों की तोड़-मरोड़ करता है.’’
 
ट्रंप ने अपने अपने अकाउंट पर लिखा, ‘‘वे सभी बुरे हैं. फेक न्यूज ट्रॉफी के विजेता हैं.’’ ट्रम्प एक दिन पहले ही फ्लोरिडा से व्हाइट हाउस लौटे हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com