विज्ञापन

रफ्तार का तूफान है श्रेयस अय्यर की करोड़ी कार, पलक झपकते ही पकड़ लेती है 100 की स्पीड

श्रेयस अय्यर का कार कलेक्शन भी बेहद शानदार है. उनकी पसंदीदा कारों में मर्सिडीज-एएमजी जी 63 4मैटिक शामिल है. करोड़ों रुपये कीमत वाली यह लग्जरी एसयूवी जबरदस्त पावर, शानदार फीचर्स और दमदार रफ्तार के लिए जानी जाती है.

रफ्तार का तूफान है श्रेयस अय्यर की करोड़ी कार, पलक झपकते ही पकड़ लेती है 100 की स्पीड
श्रेयस अय्यर की अनोखी कार

भारतीय टीम के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उनकी दमदार बल्लेबाजी के साथ-साथ लोग उनकी लाइफस्टाइल को भी पसंद करते हैं. यही नहीं अय्यर का कार कलेक्शन भी लोगों को हमेशा चौंकाता रहा है. वैसे तो 31 वर्षीय बल्लेबाज के पास कई सारी कारें हैं. मगर उनकी जो सबसे चहेती और दिल के करीब कार है. वह है मर्सिडीज-एएमजी जी 63 4मैटिक. इस कार को उन्होंने साल 2022 में खरीदी थी. मर्सिडीज-एएमजी जी 63 4मैटिक कार एक प्रीमियम और शक्तिशाली लग्जरी ऑफ-रोड एसयूवी है. उसकी खासियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे शून्य से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने के लिए 4.3 से 4.5 सेकेंड लगता है.

कीमत है कितनी? 

अब मन में सवाल उठ रहा होगा कि कार की कीमत कितनी होगी? तो राजधानी दिल्ली में मर्सिडीज-एएमजी जी 63 की एक्स-शोरूम कीमत करीब 3.74 करोड़ बताई गई है. यही नहीं मौजूदा समय में इस कार को खरीदने आप जाएंगे तो अक्टूबर 2026 की मौजूदा लिस्टिंग डेटा में ऑन-रोड कीमत करीब 4.30 करोड़ दिखाई गई है. वास्तविक कीमत चुने गए विकल्पों, बीमा, रजिस्ट्रेशन और कस्टमाइजेशन से बदल सकती है. 

इंजन और परफॉर्मेंस

इंजन - 3,982 cc, 4.0-लीटर V8 पेट्रोल
पावर - 430 kW यानी करीब 585 HP, साथ में 48V सिस्टम से 15 kW/20 HP का इलेक्ट्रिक बूस्ट
टॉर्क - 850 Nm
गियरबॉक्स - 9-स्पीड ऑटोमैटिक
ड्राइव - ऑल-व्हील ड्राइव
टॉप स्पीड: 220 किमी/घंटा

कार की साइज

नए मर्सिडीज-एएमजी जी 63 की लंबाई 4,873 mm, मिरर सहित चौड़ाई 2,187 mm, ऊंचाई 1,976 mm और व्हीलबेस 2,890 mm है. कार में कुल पांच लोग बैठ सकते हैं. 100 लीटर का फ्यूल टैंक और 640 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. 

कार के अंदर क्या है खास? 

मर्सिडीज-एएमजी जी 63 में आपको पुराने जमाने की मजबूत ऑफ-रोडर वाला एहसास और मौजूदा समय की मर्सिडीज लग्जरी का मिश्रण दिखाई देगा. भारतीय साइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एएमजी एक्सटीरियर कार्बन-फाइबर पैकेज, एएमजी परफॉर्मेंस पैकेज और 22-इंच के शानदार एएमजी फोर्ज्ड व्हील्स जैसे विकल्प दिए गए हैं. इसके अलावा, इसमें खास सराउंड लाइटिंग मिलती है, जो जमीन पर एएमजी का लोगो प्रोजेक्ट करती है. 

यह भी पढ़ें- क्रिकेटर नहीं खिलाड़ी हैं युवराज सिंह की बहन अमरजोत कौर, जानें किस खेल में ठोक रही हैं ताल, कमाई और परिवार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Shreyas Santosh Iyer, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com