विवेक मूर्ति सर्जन-जनरल बनने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी रहे हैं.(फाइल फोटो)
- इस पद पर पहुंचने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी
- ओबामा प्रशासन ने बनाया था सर्जन जनरल
- 40 साल पहले परिवार बसा था अमेरिका में
वाशिंगटन:
ट्रंप प्रशासन ने ओबामा प्रशासन द्वारा नियुक्त किए गए भारतीय-अमेरिकी सर्जन जनरल विवेक मूर्ति को पद छोड़ने के लिए कहा है ताकि मौजूदा सरकार की पसंद के व्यक्ति को इस पद पर बैठाया जा सके. अमेरिकी स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ''आज 'यूएस पब्लिक हैल्थ सर्विस कमीशन्ड कॉर्प्स' के नेता मूर्ति से कहा गया कि नए ट्रंप प्रशासन में सुगम सत्तांतरण में मदद करने के बाद अब वह सर्जन जनरल के पद से इस्तीफा दे दें.''
बयान में कहा गया, ''मूर्ति को सर्जन जनरल के पद से मुक्त कर दिया गया है और वह कमीशन्ड कॉर्प्स के सदस्य के तौर पर अपनी सेवाएं जारी रखेंगे.'' अमेरिका के 19वें सर्जन जनरल मूर्ति (39) इस पद पर बैठने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी रहे हैं. उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि इस महत्वपूर्ण पद पर काम करना सम्मान की बात थी.
उन्होंने कहा, ''भारत के गरीब किसान के पोते को राष्ट्रपति द्वारा पूरे देश के स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए कहा जाना बेहद अभिभूत करने वाला था. यह एक अदभुत अमेरिकी कहानी थी. मैं अपने देश का आभारी रहूंगा, जिसने लगभग 40 साल पहले मेरे प्रवासी परिवार का स्वागत किया और मुझे सेवा का मौका दिया.'' मूर्ति की जगह मौजूदा डिप्टी सर्जन जनरल रियर एडमिरल सेल्विया ट्रेंट-एडम्स को यह पद सौंपा गया हैं.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Vivek Murthy, Indian-American Surgeon, Surgeon General Vivek Murthy, Donald Trump