Time Magazine's 100 Most Influential People of 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लेकर टेस्ला के CEO एलन मस्क तक, टाइम मैगजीन की 2025 की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में दुनिया भर के कुछ सबसे प्रमुख नाम शामिल हैं. हालांकि आश्चर्य की बात यह है कि इस साल टाइम मैगजीन की इस लिस्ट में एक भी भारतीय का नाम शामिल नहीं है. अबतक के ट्रेंड को देखकर यह हैरत में डालता है. पिछले साल यानी 2024 में, बॉलीवुड एक्टर आलिया भट्ट और ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक उन कुछ भारतीयों में शामिल थीं जिनका नाम लिस्ट में शामिल था.
मैगजीन की इस एनुअल लिस्ट को 'लीडर्स', 'आइकॉन्स' और 'टाइटन्स' जैसी कई कैटेगरी में बांटा गया है.
इस साल 'लीडर्स' की लिस्ट में अन्य प्रमुख हस्तियों में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शामिल हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दूर वाला भारतीय कनेक्शन
इस साल की 'लीडर्स' सूची में वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स की भारतीय मूल की CEO रेशमा केवलरमानी शामिल हैं. वह 11 साल की उम्र में भारत से गई थीं और एक बड़ी, सार्वजनिक अमेरिकी बायो टेक्नोलॉजी कंपनी की पहली महिला सीईओ बनीं.
लेखक जेसन केली के लिखे रेशमा केवलरमानी की टाइम प्रोफाइल में कहा गया है, "रेशमा जिन्कगो बायोवर्क्स में मेरे बोर्ड पर बैठी थी, और उसकी अंतर्दृष्टि (इनसाइट) अमूल्य साबित हुई: वह जानती है कि दवा-अनुमोदन प्रक्रिया (ड्रग एप्रूवल प्रोसेस) को नेविगेट करते समय विज्ञान की सीमाओं को प्रभावी ढंग से कैसे आगे बढ़ाया जाए. उन्होंने हमें बताया कि जब आप कुछ इनोवेटिव कर रहे हैं, अगर यह पागलपन या असंभव लगता है, तो यह ठीक है - ऐसा सिर्फ इसलिए लग रहा है क्योंकि किसी ने पहले ऐसा नहीं किया है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं