चीन ने वीचैट और टिकटॉक ऐप की डाउनलोडिंग को रोकने के अमेरिका के कदम का पुरजोर विरोध किया है. उसने चीन की कंपनियों के हितों की रक्षा के लिये जवाबी कदम उठाने की चेतावनी भी दी. अमेरिका ने लोकप्रिय चीनी सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक और वीचैट को राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर प्रतिबंधित करने का शुक्रवार को आदेश जारी किया. इसके कुछ हफ्ते पहले भारत ने भी देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के लिये चीन के कई ऐप पर रोक लगा दी थी.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 15 सितंबर तक टिकटॉक और वीचैट का मालिकाना हक किसी अमेरिकी कंपनी के पास नहीं आ जाने की स्थिति में इन्हें प्रतिबंधित करने के आदेश पर पिछले महीने हस्ताक्षर किया था.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
यह भी पढ़ें- अमेरिका ने TikTok और WeChat पर लगाया बैन, चीन का आरोप- परेशान कर रहा US
चीन से वाणिज्य मंत्रालय ने टिकटॉक और वीचैट पर प्रतिबंध लगाने के ट्रम्प सरकार के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए शनिवार को कहा कि चीन अमेरिका के इस कदम का पुरजोर विरोध करता है. अमेरिका ने किसी भी साक्ष्य के अभाव में बार-बार गैर कानूनी कारणों से दो उद्यमों को दबाने के लिये सरकार की शक्ति का उपयोग किया है, जिसने उनकी सामान्य व्यावसायिक गतिविधियों को गंभीर रूप से बाधित किया है. इस कदम ने अमेरिकी निवेश के माहौल में अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के विश्वास को कम कर दिया है और सामान्य वैश्विक आर्थिक व व्यापार गतिविधियों को नुकसान पहुंचाया है.
मंत्रालय ने कहा कि चीन अपनी कंपनियों के हितों की रक्षा के लिये जवाबी कदम उठाने की तैयारी में है. हालांकि मंत्रालय ने इस बारे में विस्तार से कुछ भी नहीं बताया कि चीन किस तरह के कदम उठाने की तैयारी में है. भारत ने 29 जून को टिकटॉक और वीचैट के साथ चीन के 59 ऐप पर रोक लगाने की घोषणा की थी. बाद में भारत ने ऐसे ऐप का दायरा बढ़ा दिया और अभी चीन के 224 ऐप पर भारत में रोक है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं