संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी आबू धाबी में एक प्रमुख तेल भंडारण फैसिलिटी (major oil storage facility) के पास ड्रोन के जरिए किए गए आतंकी हमले में एक पेट्रोल टैंक को उड़ा दिया गया. घटना में दो भारतीयों सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए. स्थानीय मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी. न्यूज एजेंसी WAM के अनुसार, 'विस्फोट के कारण दो भारतीय नागरिकों और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हुई है जबकि छह अन्य को हल्की से मध्यम चोटें आई हैं.
Update: Smoke seen in #AbuDhabi following suspected #Houthi drone attack on three oil tankers. pic.twitter.com/IS44EJAGeU
— Al Bawaba News (@AlBawabaEnglish) January 17, 2022
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit | हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS केब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
रिपोर्टों के अनुसार, यमन के ईरान से संबंधित Houthi movement ने कहा है कि उसकी ओर से यूएई में इस हमले को अंजाम दिया गया.ट्विटर पर कुछ लोगों ने फोटो पोस्ट किए हैं जिन्हें विस्फोट स्थल का बताया जा रहा है, इसमें आसमान में काले धुंए के बड़े गुबार को उठता हुआ देखा जा सकता है.
इससे पहले स्थानीय मीडिया ने जानकारी दी थी कि अबू धाबी की नेशनल ऑयल कंपनी के डिपो के नजदीक तीन फ्यूल टैंकों में विस्फोट हुआ है लेकिन इसका कारण तुरंत पता नहीं सका है. Houthi सैन्य प्रवक्ता ने बाद में ब्रॉडकास्टर Almasirah को बताया था कि वे जल्द ही यूएई के क्षेत्र में अपने मिलिट्री ऑपरेशन का विवरण जारी करेंगे. अबू धाबी की यह घटना Houthi की ओर से एक यूएई शिप को seize किए जाने के कुछ ही दिनों बाद हुई है. संयुक्त राष्ट्र ने इस 'जब्ती' की निंदा करते हुए शिप और इसके क्रू को जल्द रिहा करने की मांग की है. (एएफपी से भी इनपुट) '
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं