विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2017

अमेरिका के बॉस्टन में हजारों लोगों ने नस्लभेद विरोधी मार्च में हिस्सा लिया

अमेरिका के बॉस्टन में शनिवार को हजारों की संख्या में लोगों ने नस्लभेद के विरोध में आयोजित मार्च में हिस्सा लिया.

Also Read in
अमेरिका के बॉस्टन में हजारों लोगों ने नस्लभेद विरोधी मार्च में हिस्सा लिया
प्रतीकात्मक फोटो.
बॉस्टन: अमेरिका के बॉस्टन में शनिवार को हजारों की संख्या में लोगों ने नस्लभेद के विरोध में आयोजित मार्च में हिस्सा लिया. इसके सामने श्वेतों को सर्वश्रेष्ठ मानने वाले राष्ट्रवादियों की ओर से आहूत रैली बहुत ही छोटी लग रही थी. हालांकि पिछले सप्ताह वर्जीनिया में दोनों पक्षों की ओर से आयोजित रैलियों की भांति यहां हिंसा की कोई गंभीर घटना नहीं हुई, लेकिन पुलिस के साथ हल्की-फुल्की झड़प की घटनाएं जरूर हुईं.

यह भी पढ़ें : वर्जीनिया में श्वेत समुदाय की रैली के दौरान 3 मरे, 20 घायल

VIDEO: मणिपुर की रहने वाली युवती से दिल्ली एयरपोर्ट पर नस्लभेद



पुलिस ने आधे घंटे पहले ही हटाया
कट्टर दक्षिणपंथी समूहों की ओर से आयोजित तथा-कथित रैली स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे तक चलनी थी, लेकिन पुलिस ने उसमें भाग लेने वालों को आधा घंटा पहले ही वहां से हटा दिया. इस रैली में महज कुछ ही दर्जन लोग शामिल थे. ऊपर से ली गई तस्वीरों में स्पष्ट दिख रहा है कि नस्लभेद विरोधी रैली में शामिल होने वाले लोग कैसे बॉस्टन की मुख्य सड़क से लेकर कई ब्लॉकों में मौजूद हैं. डेमोक्रेटिक पार्टी के गढ़ में नस्लभेद विरोधी भावनाएं बहुत मजबूत हैं. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Boston, Anti Racial March
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com