विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2021

ब्रिटेन में 50 साल से अधिक उम्र की पूरी आबादी को कोरोना का टीका लगा

ब्रिटेन में लगभग चार करोड़ टीके की खुराक दी गईं, कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए विस्तारित किया

ब्रिटेन में 50 साल से अधिक उम्र की पूरी आबादी को कोरोना का टीका लगा
प्रतीकात्मक फोटो.
लंदन:

Coronavirus: ब्रिटेन (Britain) में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (NHS) ने मंगलवार को कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए विस्तारित कर दिया. इससे पहले एनएचएस ने घोषणा की कि 50 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का टीकाकरण करने का लक्ष्य 15 अप्रैल की समय सीमा से पहले ही पूरा कर लिया गया है. ब्रिटेन की सरकार ने इस बृहस्पतिवार तक 50 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों, जोखिम वाले और स्वास्थ्य एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को कोविड​​-19 टीका देने का लक्ष्य निर्धारित किया था. एनएचएस ने इसकी पुष्टि की कि अब तक पूरे ब्रिटेन में लगभग चार करोड़ टीके की खुराक दी गई हैं.

ब्रिटेन ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने "एक और बेहद महत्वपूर्ण मील के पत्थर" का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि अब मुख्य जोर दूसरी खुराक देने के साथ-साथ जुलाई के अंत तक सभी वयस्कों को टीका देने का लक्ष्य पूरा करने पर होगा.
उन्होंने कहा, ‘‘3.2 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया है. मैं टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने पहले ही कई हजार लोगों की जान बचाई है.''

यह घोषणा ऐसे समय हुई है जब ब्रिटेन ने अपनी मॉडर्ना टीके की पहली खुराक देना शुरू किया है, यह ब्रिटेन में शुरू किया जाने वाला तीसरा टीका है. यह फाइजर, ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका टीकों के साथ पूरे ब्रिटेन में 21 स्थलों पर उपलब्ध होगा.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus Vaccine, Britain, Over 50 Years Of Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com