Bangkok:
थाईलैंड में बाढ़ से खराब हुए हालात में कोई सुधार नहीं है। रविवार को बैंकॉक में बाढ़ के पानी को शहर में घुसने से रोकने के लिए यहां बनाई गई एक दीवार टूट गई जिससे पानी शहर में अंदर आने लगा लेकिन सैनिकों ने भी एक ह्यूमन चेन बनाकर पानी को शहर में घुसने से रोकने की कोशिश की। बैंकॉक में पानी का स्तर न सिर्फ बढ़ता जा रहा है बल्कि पानी का बहाव भी तेज हो रहा है। हालांकि थाईलैंड की प्रधानमंत्री Yingluck Shinawatra ने उम्मीद जताई है कि इस बाढ़ से लोगों को जल्द राहत मिल जाएगी हालांकि यहां के हालात को देखते हुए ऐसा बिलकुल नहीं लग रहा है। थाईलैंड के बैंकॉक में नौसैनिकों ने बाढ़ में फंसी एक प्रैग्नेंट महिला को बचा लिया है। नौ सैनिकों के मुताबिक वो लोग एक राहत अभियान में लगे हुए थे तभी उन्हें इस महिला के फंसे होने की खबर मिली। सभी नौसैनिक इस महिला को बचाने के लिए निकल पड़े। महिला के घर के बाहर 3 फीट से ज्यादा पानी भरा हुआ था। नौसैनिकों ने महिला को नाव में बिठाकर अस्पताल पहुंचाया। 33 साल की ये महिला एक रेस्टोरेंट में काम करती है और अस्पताल में भर्ती किए जाने के थोड़ी देर बाद इस महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
थाईलैंड, बाढ़, हालात खराब