विज्ञापन

दुनिया में 24x7 न्यूज का चलन शुरू करने वाले पत्रकार टेड टर्नर का हुआ निधन

टेलीविजन समाचारों की दुनिया में बड़ा बदलाव लाने वाले टेड टर्नर का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है.

दुनिया में 24x7 न्यूज का चलन शुरू करने वाले पत्रकार टेड टर्नर का हुआ निधन
  • टेड टर्नर ने 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया, जिन्होंने सीएनएन की स्थापना की थी.
  • सीएनएन ने टेड टर्नर के नेतृत्व में 24 घंटे लगातार समाचार प्रसारण की शुरुआत की थी.
  • 1990-91 के खाड़ी युद्ध के लाइव कवरेज से सीएनएन ने वैश्विक स्तर पर पहचान हासिल की.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

सीएनएन की स्थापना कर टेलीविजन समाचारों की दुनिया में बड़ा बदलाव लाने वाले टेड टर्नर का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है. केबल न्यूज नेटवर्क यानी सीएनएन ने 24 घंटे लगातार खबरें दिखाने की शुरुआत की, जिससे पारंपरिक टीवी समाचार व्यवस्था पूरी तरह बदल गई. साल 1990-91 के खाड़ी युद्ध के लाइव कवरेज से सीएनएन को दुनियाभर में पहचान मिली.

टेड टर्नर अपने साहसी फैसलों और जोखिम उठाने की आदत के लिए जाने जाते थे. उन्होंने कई बड़े कारोबारी सौदे किए और पेशेवर खेल टीमों के मालिक भी रहे. उनका विवाह प्रसिद्ध अभिनेत्री जेन फोंडा से हुआ था. इसके अलावा वे तेज प्रतिस्पर्धी नौकायन टीम का नेतृत्व करने और बाद के वर्षों में समाज सेवा व पर्यावरण संरक्षण के कामों से भी जुड़े रहे.

सितंबर 2018 में टर्नर ने  एक साक्षात्कार में खुलासा किया कि उन्हें लेवी बॉडी डिमेंशिया का पता चला है. उन्होंने कहा कि यह अल्जाइमर का एक हल्का रूप है. यह उससे मिलता-जुलता है, लेकिन उतना गंभीर नहीं है. अल्जाइमर जानलेवा होता है. लेवी बॉडी डिमेंशिया असामान्य प्रोटीन जमाव के कारण होता है जो समय के साथ बढ़ता जाता है और मस्तिष्क के सामान्य कामकाज को बाधित करता है.

टर्नर ने तीन बार शादी की और तीनों बार उनका तलाक हो गया., उनके पांच बच्चे थे - दो उनकी पहली शादी से, जूडी गेल नाइ से, और तीन उनकी दूसरी शादी से, जेन शर्ली स्मिथ से. 

साल 1980 में टेड टर्नर ने सीएनएन की शुरुआत कर केबल न्यूज़ और लोगों तक खबर पहुंचने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया. सीएनएन दुनिया का पहला ऐसा न्यूज चैनल था, जो 24 घंटे लाइव खबरें दिखाता था. इसके बाद टर्नर यहीं नहीं रुके. उन्होंने सीएनएन हेडलाइन न्यूज, सीएनएन इंटरनेशनल, टीएनटी, कार्टून नेटवर्क और टर्नर क्लासिक मूवीज जैसे कई और मशहूर चैनल भी शुरू किए. 1996 में टर्नर की कंपनी का विलय टाइम वार्नर इंक. के साथ हुआ. इसके बाद 2001 में टाइम वार्नर और एओएल का भी विलय हो गया. टर्नर ने 2003 में कंपनी से दूरी बना ली और 2005 में बोर्ड से इस्तीफा दे दिया.

ये भी पढ़ें :  बंगाल में सुवेंदु ही होंगे 'सत्ता के अधिकारी', जानें कैसे दूसरे दावेदारों पर पड़े भारी? 10 कारण

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com