विज्ञापन

सैयद सुहैल का शो: टेकऑफ के बाद फटा टायर, हवा में कांपने लगा बोइंग 737! यात्रियों पर गिरी छत

वायरल वीडियो में कुछ यात्री घबराकर प्रार्थना करते और जोर-जोर से चिल्लाते सुनाई देते हैं. कई यात्रियों ने बाद में बताया कि विमान के भीतर माहौल बेहद डरावना हो गया था.

सैयद सुहैल का शो: टेकऑफ के बाद फटा टायर, हवा में कांपने लगा बोइंग 737! यात्रियों पर गिरी छत

ईरान में बोइंग 737 के एक विमान के साथ ऐसा हादसा हुआ, जिसने उसमें सवार यात्रियों की सांसें रोक दीं. मशहद से करमानशाह जा रहे सेपहरान एयरलाइंस के विमान ने उड़ान भरी ही थी कि अचानक तकनीकी खराबी सामने आ गई. बताया जा रहा है कि विमान के लैंडिंग गियर का एक टायर फटकर अलग हो गया. इसके बाद विमान में तेज कंपन शुरू हो गया. कुछ ही मिनटों में केबिन के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और डर के मारे यात्रियों की चीखें निकलने लगीं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे करीब 47 सेकंड के वीडियो में विमान के अंदर का खौफनाक मंजर दिखाई दे रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान जोर-जोर से हिल रहा है. कंपन इतना बढ़ गया कि ऊपर रखे बैग और अन्य सामान गिरने लगे. इसी दौरान केबिन की छत का अंदरूनी हिस्सा भी टूटकर नीचे आ गिरा. छत के पैनल और सामान यात्रियों के ऊपर गिरते दिखाई देते हैं, जिससे लोग घबरा जाते हैं और मदद की गुहार लगाने लगते हैं.

जोर जोर से चिल्ला रहे थे मुसाफिर

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सेपहरान एयरलाइंस का यह बोइंग 737 मंगलवार को मशहद से करमानशाह के लिए रवाना हुआ था. उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद तकनीकी समस्या का पता चल गया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलटों ने तुरंत इमरजेंसी घोषित कर दी और विमान को वापस मशहद एयरपोर्ट लाने का फैसला किया. इस दौरान विमान में कंपन लगातार बना रहा. इसके बाद यात्रियों की चिंता और बढ़ गई.

वायरल वीडियो में कुछ यात्री घबराकर प्रार्थना करते और जोर-जोर से चिल्लाते सुनाई देते हैं. कई यात्रियों ने बाद में बताया कि विमान के भीतर माहौल बेहद डरावना हो गया था. अचानक हुए तेज झटकों और केबिन के हिस्से टूटकर गिरने से लोगों को लगा कि कहीं बड़ा हादसा न हो जाए. हालांकि चालक दल लगातार स्थिति को संभालने में जुटा रहा.

पायलटों ने विमान को सुरक्षित तरीके से मशहद एयरपोर्ट पर उतारा

राहत की बात यह रही कि पायलटों ने विमान को सुरक्षित तरीके से मशहद एयरपोर्ट पर उतार लिया. लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है. यही वजह रही कि एक संभावित बड़ा विमान हादसा टल गया.

हालांकि मीडिया रिपोर्टों में टायर फटने को तकनीकी गड़बड़ी की वजह बताया गया है, लेकिन अधिकारियों की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. फिलहाल विमान में आई तकनीकी खराबी के सटीक कारणों की जांच की जा रही है. इसी बीच विमान के अंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरानी जता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सैयद सुहैल का शो: पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम से हो जाएं सावधान, चेहरा चमकाने के चक्कर में गंवा बैठेंगे किडनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran, Airplane
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com