अफगान तालिबान ने डूरंड लाइन के शोराबक क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना की चौकी पर कब्जा करने का दावा किया है. तालिबान ने स्पिन बोल्डक और शोराबक में पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराकर हथियार और सैन्य सामग्री जब्त की है. अफगान रक्षा मंत्रालय ने PAK चौकियों पर कब्जे और सैनिकों की मौत का बयान जारी किया लेकिन पुष्टि नहीं हुई है.