विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2011

तालिबान हमले में 25 पाक सुरक्षाकर्मियों की मौत

पाकिस्तान में तालिबान लड़ाकों और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में 25 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खबर-पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर जिले में तालिबान लड़ाकों और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में 25 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सैकड़ों तालिबान लड़ाकों ने अफगानिस्तान की सीमा पारकर अपर दीर जिले के शालोतल स्थित नाके पर हमला कर दिया। हमला कल तड़के शुरू हुआ था और 24 घंटे से ज्यादा का समय होने के बाद भी जारी है। यह नाका अफगानिस्तान के कुनार प्रांत से सटा हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि अभी तक 25 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो चुकी है और शवों को बाहर निकालने का काम जारी है। दूसरी तरफ हमले की खबर मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन ने आतंकवादियों के सफाए के लिए अतिरिक्त पुलिस बलों और फंट्रियर कांस्टबलरी बलों को रवाना किया है। अभियान में हेलीकॉप्टरों का भी इस्तेमाल हो रहा है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
तालिबान, हमला, पाकिस्तान, Taliban, Attack, Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com