विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2012

विवादित द्वीप से हटीं ताइवानी नौकाएं : जापान

टोक्यो: ताइवान से विरोध प्रदर्शन के लिए विवादित द्वीप गईं 40 मछुआरों की नौकाएं मंगलवार को प्रस्थान कर गईं। जापान के तटरक्षक दल ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, ये नौकाएं आठ गश्ती नौकाओं के साथ जापान द्वारा इस द्वीप को खरीदे जाने के विरोध में सेनकाकू द्वीपसमूह (चीन में दियाओयू) के लिए रवाना हुई थीं।

टीवी चैनल 'एनएचके टीवी' के अनुसार जापान के तटरक्षक बलों ने मछुआरों की नौकाओं को द्वीप से 37 किलोमीटर दूर रोकने की योजना बनाई थी। जापानी पोतों ने इन नौकाओं को पानी के बौछारों से रोकने की कोशिश की।

जापान द्वारा पांच विवादित द्वीपों में से तीन का राष्ट्रीयकरण करने के विरोध में चीन में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए और दोनों देशों के सम्बंधों में तनाव आ गया है। चीन में जापानी औद्योगिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को निशाना बना गया। वर्ष 1949 से पूर्व ताइवान चीन का हिस्सा था इसीलिए वह भी इन द्वीपों पर अपना दावा करता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Japan, Taiwan, Island Dispute, द्वीप विवाद, जापान, ताइवान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com