विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2017

PM मोदी ने सू ची को अपनी छवि बर्बाद नहीं करने की सलाह दी: सुषमा

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यामां की नेता आंग सान सू ची को सलाह दी थी कि वह रोहिंग्या मुद्दे पर अपनी छवि ‘बर्बाद’ नहीं करें

PM मोदी ने सू ची को अपनी छवि बर्बाद नहीं करने की सलाह दी: सुषमा
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (फाइल फोटो)
  • PM मोदी ने सू ची को अपनी छवि बर्बाद नहीं करने की सलाह दी: सुषमा
  • सुषमा ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात के समय कही बातें
  • 'म्यामांर को अपने नागरिकों को वापस लेना चाहिए'
ढाका: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यामां की नेता आंग सान सू ची को सलाह दी थी कि वह रोहिंग्या मुद्दे पर अपनी छवि ‘बर्बाद’ नहीं करें. सुषमा ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात के दौरान मोदी की इस सलाह का हवाला दिया. बांग्लादेश-भारत संयुक्त सलाहकार आयोग की बैठक के बाद सुषमा ने हसीना से मुलाकात की.

यह भी पढ़ें: ‘विस्थापितों’ की वापसी से म्यांमार में सामान्य स्थिति बहाल हो सकती है : सुषमा स्वराज

हसीना के प्रेस सचिव अहसनुल करीम ने सुषमा के कथन का हवाला देते हुए बताया, ‘‘उन्होंने :मोदी: उनसे ‘सू ची; कहा कि आपकी बहुत अच्छी अंतरराष्ट्रीय छवि है, इस बर्बाद मत करिए.’’ यह स्पष्ट नहीं है कि मोदी ने यह टिप्पणी कब की. बांग्लादेशी मीडिया की खबरों में दावा किया गया है कि मोदी ने पिछले महीने अपनी म्यामां यात्रा के दौरान सू ची से मुलाकात के दौरान यह कहा था.

VIDEO: यूएन में बोलीं सुषमा, हमने डॉक्टर बनाए, पाकिस्तान ने जेहादी
करीम ने कहा कि सुषमा ने बांग्लादेश के इस रुख का समर्थन किया कि म्यामां को अपने नागरिकों को वापस लेना चाहिए और आतंकवाद से लड़ते समय निर्दोष लोगों को दंडित नहीं करना चाहिए.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushma Swaraj, Ung San Suu Kyi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com