विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2011

लीबिया से सटे बॉर्डर को दोबारा खोलेगा सूडान

लीबिया में जारी विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सूडान अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए लंबे समय से बंद लीबिया से सटे बॉर्डर को दोबारा खोलेगा।
खारतूम: लीबिया में सरकार के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सूडान अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए लंबे समय से बंद लीबिया से सटे बॉर्डर को दोबारा खोलेगा। आंतरिक मंत्रालय ने रविवार को यह फैसला लिया। सूडान ने वर्ष 2010 जुलाई में लीबिया के साथ सटी सीमा को बंद कर दिया था, ताकि लीबिया के विद्रोही प्रवेश न कर सकें, तब से लेकर अभी तक बॉर्डर का रास्ता पूरी तरह से बंद था। सूडान की सरकार अभी तक 1,000 नागरिकों को वहां से निकाल चुकी है। देश के विदेश मामलों के मंत्री अली कार्ती ने कहा कि लीबिया के हालात को लेकर त्रिपोली स्थित दूतावास से लगातार सम्पर्क में हैं। गौरतलब है कि लीबिया में करीब पांच लाख सूडानी नागरिक रहते हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लीबिया, गद्दाफी, सूडान, बॉर्डर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com