विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2011

जापान के होंशू द्वीप में समुद्री तूफान

जापान के सबसे बड़े द्वीप होंशू में बुधवार दोपहर आए समुद्री तूफान में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। तूफान से हमामात्सू के नजदीक भूस्खलन हुआ।
टोक्यो: जापान के सबसे बड़े द्वीप होंशू में बुधवार दोपहर आए समुद्री तूफान में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' के मुताबिक इस समुद्री तूफान की वजह से मध्य जापान के हमामात्सू के नजदीक भूस्खलन हुआ। यह तूफान होंशू से होता हुआ पूर्वोत्तर दिशा में आगे बढ़ रहा है। तूफान से आइची, एहिमी, सागा और नागासाकी प्रांतों में पांच लोगों की मौत हो गई है। इनमें से एक व्यक्ति की लाश तड़के नागोया में एक नदी में मिली। समाचार एजेंसी क्योदो के मुताबिक शुरुआत में करीब 10 लाख लोगों को मध्य जापान का नागोया शहर खाली करने के लिए कहा गया था। तूफान की वजह से 200 से ज्यादा घरेलू उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि शिंजो और फुकुशिमा स्टेशनों के बीच चलने वाली यामागाटा शिंकन्सेन बुलट ट्रेन सेवा व टोक्यो और शिन-ओसाका के बीच चलने वाली टोकेडो शिंकन्सेन बुलट ट्रेन सेवा रोक देनी पड़ी।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
समुद्री तूफान, जापान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com