अमेरिका (America) में तूफान इडा (Storm Ida) ने भीषण तबाही मचाई है. न्यूयॉर्क (New York Flood) में हालात और भी बदतर हैं. तूफान के चलते शहर में अचानक आई बाढ़ की चपेट में आकर अब तक कम से कम सात लोगों ने जान गंवाई है. पूर्वोत्तर अमेरिका तूफान इडा से बुरी तरह प्रभावित हुआ है. तूफान के चलते फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी हैं. तूफान की भयावह दृश्य ने प्रशासन को आपातकालीन घोषणाओं के लिए मजबूर कर दिया है. वहीं, पुलिस ने यह नहीं बताया कि शहर में सात मौतें कैसे हुईं.
सप्ताहांत में तूफान इडा ने दक्षिणी राज्य लुइसियाना को झकझोर कर रख दिया. भीषण बाढ़ और तूफान ने उत्तरी क्षेत्र में भयानक तबाही मचाई. न्यूयॉर्क राज्य के गवर्नर कैथी होचुल ने आपातकाल की घोषणा की है. तूफान के चलते देश की वित्तीय और सांस्कृतिक राजधानी में भारी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
राज्य के गवर्नर फिल मर्फी ने पड़ोसी न्यू जर्सी में भी आपातकाल की घोषणा कर दी है. जहां, सीएनएन ने बताया कि पासैक शहर में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई. तूफान इडा के चलते अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है.
मेयर बिल डी ब्लासियो ने एक ट्वीट में शहर में आपातकाल की स्थिति घोषित करते हुए कहा, "हम आज रात एक ऐतिहासिक मौसम की घटना को शहर भर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश, भीषण बाढ़ और हमारी सड़कों पर खतरनाक परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं."
लागार्डिया और जेएफके हवाई अड्डों के साथ-साथ नेवार्क में सैकड़ों फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं, जहां वीडियो में बारिश के पानी से भरा एक टर्मिनल दिखाया गया है. मैनहट्टन, द ब्रोंक्स और क्वींस सहित कई नगरों में बाढ़ ने प्रमुख सड़कों को बंद कर दिया है.
सड़कें नदियों में तब्दील हो गई हैं. शहर के मेट्रो स्टेशनों में भी बाढ़ आ गई. मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी ने बताया कि सेवाओं को प्रभावी ढंग से बंद कर दिया गया. जैसा कि फुटेज में शहर भर की सड़कों पर कारों को पानी में डूबे हुए दिखाया गया है, अधिकारियों ने निवासियों से बाढ़ वाली सड़कों पर ड्राइव न करने का आग्रह किया.
नेशनल वेदर सर्विस (NWS) की न्यूयॉर्क शाखा ने एक ट्वीट में कहा, "आप नहीं जानते कि पानी कितना गहरा है और यह बहुत खतरनाक है." NWS ने सेंट्रल पार्क में सिर्फ एक घंटे में 3.15 इंच (80 मिलीमीटर) बारिश दर्ज की. एनडब्ल्यूएस ने एक बुलेटिन में कहा, "मिड-अटलांटिक से दक्षिणी न्यू इंग्लैंड में महत्वपूर्ण और जानलेवा अचानक बाढ़ आने की संभावना है." तीन से आठ इंच बारिश गुरुवार तक इस क्षेत्र को प्रभावित कर सकती है.
अमेरिकी राजधानी से 30 मील (50 किलोमीटर) दूर अन्नापोलिस में बवंडर के चलते कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं