विज्ञापन
This Article is From Nov 08, 2018

काम में हुए लेट तो पीना पड़ेगा पेशाब और खाने होंगे कॉकरोच, ये है इस कंपनी की सज़ा, देखें PHOTOS

सज़ा उन्हें अकेले में नहीं बल्कि पूरे स्टाफ के सामने दी जाती है.  इतना ही नहीं, कई बार तो ऐसे वर्करों की 1 महीने की सैलरी भी रोक दी जाती है. 

काम में हुए लेट तो पीना पड़ेगा पेशाब और खाने होंगे कॉकरोच, ये है इस कंपनी की सज़ा, देखें PHOTOS
पीने के लिए पेशाब, खाने के लिए कॉकरोच और बेल्टों से मार, ये है इस कंपनी में वक्त पर काम ना कर पाने की सज़ा
नई दिल्ली: सही पढ़ा आपने, एक ऐसी कंपनी जो अपने वर्कर्स को यही सज़ा देती है. उनकी गलती सिर्फ इतनी होती है कि वो वक्त पर अपना काम खत्म नहीं कर पाते या कहें वक्त पर टार्गेट पूरा नहीं कर पाते. सिर्फ पेशाब पिलाना और कॉकरोच खिलाना ही नहीं इस कपंनी में वर्करों की बेल्टों से पिटाई भी की जाती है. इसी के साथ वर्करों का सिर मुंडवाकर उन्हें गंजा कर देना और टॉयलेट के हाथ धोने वाले मग का पानी पिलाना भी इसमें शामिल है. ये सज़ा उन्हें अकेले में नहीं बल्कि पूरे स्टाफ के सामने दी जाती है.  इतना ही नहीं, कई बार तो ऐसे वर्करों की 1 महीने की सैलरी भी रोक दी जाती है. 

...जब बिना ड्राइवर 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन ने तय की 92 किलोमीटर की दूरी, जानिये फिर क्या हुआ

चाइना की साइट स्टेट मीडिया के मुताबिक Guizhou कंपनी में जो स्टाफ प्रॉपर ड्रेसअप होकर नहीं आते या फिर कुछ फॉर्मल पहनना भूल जाते हैं तो उन्हें भी 50 यान (522 रुपये) का फाइन देना पड़ता है. ऐसे बर्ताव के बावजूद यहां का ज्यादातर स्टाफ इस कंपनी को छोड़कर नहीं जाता.

वहीं, इस कपंनी के 3 मैनेजरों को स्टाफ के साथ ऐसा बर्ताव करने पर 5 से 10 दिनों की जेल भी हो चुकी है. 

चीन में इमरान के भाषण के दौरान पीटीवी ने ‘बीजिंग' की बजाय लिख दिया ‘बेगिंग'​

यहां देखें उन वर्कर्स की फोटोज़, जिन्हें पेशाब पिलाया जा रहा है और बेल्टों से मारा जा रहा है :
 
ok6jsqi8
 
nq5q8vfg
 
m9j54g5g

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guizhou Compan, Drink Urine, Eat Cockroache, Punishment, China, Viral, Sales Target
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com