विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2011

श्रीलंकाई नौसेना ने 23 भारतीय मछुआरों को पकड़ा

श्रीलंका की नौसेना ने बीच समुद्र में मछलियां पकड़ने गए 23 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लेकर उनकी पांच नौकाओं को भी जब्त कर लिया है।
रामेश्वरम: श्रीलंका की नौसेना ने बीच समुद्र में मछलियां पकड़ने गए 23 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लेकर उनकी पांच नौकाओं को भी जब्त कर लिया है। यह सभी मंडपम और रामेश्वरम इलाके के निवासी हैं। मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक मार्कन्डेयन ने बताया कि रात 11 बजे हुई इस घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को इस बात की जानकारी श्रीलंकाई नौसेना के चंगुल से निकल भागने में सफल हुए एक मछुआरे से मिली। श्रीलंका के मन्नार जिले की जिलाधिकारी नंधिनी धिनानी ने बताया कि इन पांचों नावों को मन्नार स्थित नौसेना कैंप में रखा गया है। गौरतलब है कि 16 जून को ही श्रीलंका ने श्रीलंकाई जल क्षेत्र में घुसे तमिलनाडु के चार मछुआरों को रिहा किया था।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
श्रीलंका, भारतीय मछुआरे, नौकाएं, जब्त
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com